CG News: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए इन्हें ना तो जनसेवा केंद्र जाना पड़ेगा और न ही लंबी कतारों में लगना होगा।
Publish Date: Sun, 07 Dec 2025 09:58:41 AM (IST)
Updated Date: Sun, 07 Dec 2025 10:14:45 AM (IST)

HighLights
- हर वर्ष पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलता है
- अब सिर्फ मोबाइल और आधार नंबर की जरूरत
- दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ होगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए इन्हें ना तो जनसेवा केंद्र जाना पड़ेगा और न ही लंबी कतारों में लगना होगा। सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के हर पात्र परिवार तक आयुष्मान योजना के लाभ पहुंचे और कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहे।
हर वर्ष पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलता है
राज्य सरकार और नेशनल हेल्थ अथारिटी ने आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को आसान करते हुए ऐसी सुविधा शुरू की है, जिसके तहत लोग घर बैठे मोबाइल से ही अपना आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे।
अब सिर्फ मोबाइल और आधार नंबर की जरूरत
मोबाइल ऐप में लॉग इन कर आधार नंबर डालना होगा
यह भी पढ़ें- आयुष्मान में गड़बड़ी: जांच के दायरे में 20 से ज्यादा निजी अस्पताल
दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ होगा