Action taken against 9 defaulters who did not pay property tax | प्रॉपर्टी टैक्स न देने वाले 9 बकायेदारों पर हुई कार्रवाई: 4 बकायेदारों ने मौके पर ही टैक्स जमा किया, 5 बकायेदारों की संपत्ति सीज हुई – Raipur News

Author name

December 9, 2025


रायपुर नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वाले 9 बकायेदारों पर कार्रवाई की है,डिमांड बिल, नोटिस और अंतिम चेतावनी के बाद भी भुगतान न करने पर कुल 9 बकायेदारों पर कार्रवाई शुरू की गई। इनमें से कार्रवाई के दौरान 4 बकायेदारों ने मौके पर ही पूरा बकाया

.

  • सरिता बाजपेयी (वार्ड 50) – 2,21,405 रुपये
  • राज थोरानी, एमएम रियल एस्टेट (वार्ड 52) – 1,88,552 रुपये
  • नीतू फतेहरामका (वार्ड 52) – 2,07,276 रुपये
  • विजय रमानी, प्रियांशी रमानी, रमेश रमानी (वार्ड 53) – 4,18,976 रुपये

वहीं 5 बड़े बकायेदारों की संपत्तियां सील की गई

भुगतान न करने पर इन 5 बकायेदारों की संपत्तियां सील की गई—

  • राजेश मिश्रा (वार्ड 52) – 1,32,263 रुपये
  • नागपुरे (वार्ड 53) – 4,85,841 रुपये
  • प्रियदर्शिनी सोसायटी कॉम्प्लेक्स (वार्ड 56) – 5,85,910 रुपये
  • आर.के. गुप्ता (वार्ड 56) – 4,46,495 रुपये
  • रजनी देवी सोनी (वार्ड 56) – 1,01,922 रुपये

कई बड़े बकायेदारों ने नहीं दिया है प्रॉपर्टी टैक्स

रायपुर नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम की टीम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कार्रवाई के तहत गौरव गार्डन और मधुबन को प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने पर डिमांड बिल और नोटिस जारी किया गया है। निगम की टीम ने अम्बुजा मॉल, डिकैथलॉन, श्रीराम बिजनेस पार्क, सफायर ग्रीन, राम वर्ल्ड, अमर मैरिज पैलेस, गोयल गोडाउन और वाइन शॉप सहित कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। यह अभियान नगर निगम के जोन-9 राजस्व विभाग की टीम द्वारा चला रही है।

100% राजस्व वसूली का है लक्ष्य

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी 10 जोनों को आदेश दिए हैं कि बड़े बकायेदारों को तुरंत डिमांड बिल सहित नोटिस जारी किए जाएं और राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए।

जिसके बाद गौरव गार्डन, मधुबन, ओमया और अमायरा में सर्वे कर प्रॉपर्टी टैक्स की जांच की गई। इसके बाद आज गौरव गार्डन और मधुबन को नोटिस जारी कर दिया गया है। अंबुजा मॉल और डिकैथलॉन, श्रीराम बिजनेस पार्क और सफायर ग्रीन को भी जल्द ही नोटिस देने की तैयारी चल रही है।



Source link