‘We will give land for Rs 1 per kg’….FIR registered on CM’s edited video | ‘1 रुपए किलो जमीन देंगे’….CM के एडिटेड-वीडियो पर FIR दर्ज: भूपेश है तो भरोसा है पेज से हुआ शेयर, BJP बोली-छवि खराब करने की साजिश – Raipur News

Author name

December 13, 2025


भाजपा के प्रवक्ता अमित चिमनानी ने आरोप लगाया कि “भूपेश है तो भरोसा है” फेसबुक पेज से भी वीडियो एडिट कर साझा किया गया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें रायगढ़ की सभा के दौरान CM 1 रुपए किलो में आदिवासी समाज के युवाओं को जमीन देने की बात कहते नजर आ रहे हैं। भाजपा का आरोप है कि इस वीडियो को जानबूझकर एडिट किया

.

फिलहाल इस मामले में भाजपा प्रवक्ता की शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। भाजपा नेताओं के मुताबिक, इस वीडियो को भूपेश है तो भरोसा है और मनीषा गोंड नाम के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस अब आगे की जांच कर रही हैं।

भाजपा ने आरोप लगाया कि मनीषा गोंड़ ने अपने फेसबुक अकाउंट से मुख्यमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया और उसे वायरल किया।

भाजपा ने आरोप लगाया कि मनीषा गोंड़ ने अपने फेसबुक अकाउंट से मुख्यमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया और उसे वायरल किया।

भाजपा ने एसपी से की शिकायत

भाजपा जिलाध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 2 दिसम्बर को रायगढ़ के बोईरदादर में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में आदिवासी समाज के युवाओं को एक रुपए प्रति एकड़ दर से उद्योग के लिए भूमि उपलब्ध कराने की बात कही थी। लेकिन उस वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर गलत संदर्भ में वायरल किया गया, जिससे जनता में भ्रम फैलाया गया है।

एडिटेड वीडियो से जनता में भ्रम फैलाने का आरोप

भाजपा के प्रवक्ता अमित चिमनानी ने आरोप लगाया कि मनीषा गोंड़ ने अपने फेसबुक अकाउंट से मुख्यमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया और उसे वायरल किया। इसके साथ ही “भूपेश है तो भरोसा है” फेसबुक पेज से भी वही वीडियो एडिट कर साझा किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस हरकत से मुख्यमंत्री की छवि धूमिल हुई है और आम जनता, किसान तथा आदिवासी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

राजनीतिक साजिश का आरोप

भाजपा प्रतिनिधियों ने पुलिस को बताया कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे विपक्षी दल कांग्रेस की साजिश हो सकती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की लोकप्रियता और प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्यों से कांग्रेस बौखला गई है। इसलिए वह अब वीडियो एडिटिंग जैसे निम्न स्तर के हथकंडे अपनाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। भाजपा ने पुलिस से आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा ने कहा – कांग्रेस कर रही है भ्रामक राजनीति

भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह वीडियो एडिट कर भ्रामक प्रचार में उतर आई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस को यह अच्छा नहीं लग रहा है। इस दौरान अमित चिमनानी, शताब्दी पांडेय, डॉ. किरण बघेल, बृजेश पांडे, रिसिराज पिठवा, अंजनेश शुक्ला, सत्यम दुवा, शिवजलम दुबे समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link