Dense fog in North Chhattisgarh, slowing down vehicle speed | उत्तर छत्तीसगढ़ में घना कोहरा,वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक: शीतलहर से ठिठुराया, सरगुजा के पाटों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के नीचे – Ambikapur (Surguja) News

Author name

December 15, 2025


उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर के कारण सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम में नमी और तापमान गिरने के कारण सरगुजा संभाग में घना कोहरा दिखा। सड़कों पर विजिबिलिटी घटकर 20 मीटर रह गई। घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। आगामी दिनों म

.

सरगुजा में शीतलहरों के कारण पाट से लेकर मैदानी इलाकों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पाट इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया है। सर्द हवाओं के कारण शाम होते ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम होने लगी है।

सुबह 9 बजे तक सड़कों पर दिखी धुंध

सुबह 9 बजे तक सड़कों पर दिखी धुंध

घने कोहरे ने रफ्तार पर लगाया ब्रेक

मौसम में नमी बढ़ने और न्यूनतम तापमान में कमी के कारण सरगुजा में रविवार रात से कोहरा छाने लगा। सोमवार सुबह कोहरा और घना हो गया। घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 20 मीटर ही रह गई। सुबह 8.30 बजे तक घना कोहरा मैदानी इलाकों में दिखा, इसके बाद कोहरे का असर कम होने लगा।

शीतलहरों का जारी रहेगा असर

उत्तर छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने शीतलहरों का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक उत्तरी शीतलहरों के कारण सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने कहा कि शीतलहरों का असर दिखेगा और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। मौसम में नमी के कारण कोहरा छा रहा है। आगामी दिनों में भी घने कोहरे का असर दिख सकता है।

पाट क्षेत्रों में दिन में भी ठिठुरन

सरगुजा संभाग के पाट क्षेत्रों में दिन में भी सर्द हवाएं ठिठुरा रही हैं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए शहर के सार्वजनिक स्थानों पर नगर निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है। ठंड के कारण शाम ढलते ही सड़कें सूनी होने लगी हैं।



Source link