तालाब में डूबने से हाथी के बच्चे की हुई मौत, हाथियों की चिंघाडों से ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Author name

December 21, 2025


रायगढ़ वन मंडल के बंगुरसिया सर्किल के बडझरिया गांव में तालाब में डूबने से छह माह के हाथी के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद हाथियों की चिंघाड़ से ग्रा …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 20 Dec 2025 11:35:09 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 Dec 2025 11:35:09 AM (IST)

CG News: तालाब में डूबने से हाथी के बच्चे की हुई मौत, हाथियों की चिंघाडों से ग्रामीणों में मचा हड़कंप
तालाब में डूबने से एक हाथी के बच्चे की मौत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बडझरिया गांव के तालाब में हाथी के बच्चे की मौत
  2. नहाते समय झुंड के साथ तालाब में डूबा हाथी शावक
  3. चिंघाड़ से ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग को सूचना

रायगढ़, नईदुनिया प्रतिनिधि। रायगढ़ वन मंडल के बंगुरसिया सर्किल के बडझरिया गांव के तालाब में डूबने से एक हाथी के बच्चे की मौत हो गई। हाथी के बच्चे की मौत से हाथियो के चिंघाड़ से आसपास के ग्रामीण सहम गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर आकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले बंगुरसिया सर्किल के बडझरिया गांव के तालाब में शुक्रवार शाम एक हाथी के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा वह 6 माह के आसपास का है। जो अपने झुंड के साथ नहा रहा था।

उधर, हादसे के बाद घटना कुछ हाथी तालाब के पास चिंघाड़ते सुनाई दिए। हाथियों की आवाज सुनकर गांव के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगा। वे किसी तरह डरे सहमे सबसे पहले मौके पर पहुंचे और उन्होंने वन विभाग की टीम को घटना की जानकारी दी।

वन विभाग के मुताबिक बंगुरसिया क्षेत्र में लगातार 30 से अधिक हाथी आवाजाही कर विचरण कर रहे है, धान मंडी में भी जमकर उत्पात मचाकर धान को भोजन बना रहे है। बहरहाल रायगढ़ के दोनों वन मंडल में हाथियों की मौत से वन विभाग के अधिकारी- कर्मचारी सकते में है।

हाथियों ने स्वयं से निकाला शव

बताया जा रहा है कि हाथी के बच्चे की मौत होने के बाद हाथियों ने रात भर इसी तालाब के इर्दगिर्द डेरा जमाए थे। हाथी स्वयं मृत बच्चे का शव को बाहर निकालकर शनिवार सुबह जंगल की तरफ चले गए हैं।

जिसके बाद ही वन विभाग की टीम ने मृत हाथी के बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।



Source link