ट्रेडिंग एप के जरिए मुनाफे का लालच देकर 46 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार

Author name

December 21, 2025


रायपुर में ट्रेडिंग एप के जरिए मुनाफे के नाम पर एक व्यक्ति ने 46 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने प्रार्थी को चार नवंबर 2024 को एक वाट्सएप ग् …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 22 Dec 2025 12:16:39 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Dec 2025 12:32:17 AM (IST)

Raipur News: ट्रेडिंग एप के जरिए मुनाफे का लालच देकर 46 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
मुनाफे का लालच देकर ठगी

HighLights

  1. ट्रेडिंग से अधिक प्रॉफिट का दावा कर ठगी
  2. लाभ दिखाकर प्रार्थी से 46 लाख रुपये की ठगी
  3. ट्रेडिंग ठगी के मामले में आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: थाना कबीर नगर में दर्ज आनलाइन ट्रेडिंग ठगी के मामले में पुलिस ने इंदौर (मप्र) से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वाट्सएप ग्रुप के जरिए अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराने और रकम हड़पने में शामिल था।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी सुमित कुमार शुक्ला को चार नवंबर 2024 को एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में ट्रेडिंग से अधिक प्रॉफिट का दावा कर एक एप डाउनलोड कराया गया। शुरुआत में लाभ दिखाकर प्रार्थी से अलग-अलग किस्तों में 26,07,429 रुपये जमा कराए गए। जब प्रार्थी ने लाभ की राशि निकालने (विड्राल) का प्रयास किया तो विड्राल नहीं हुआ।

ग्रुप संचालक देशाई नामक व्यक्ति ने विड्राल के लिए प्रॉफिट पर 18 प्रतिशत कमीशन की मांग की। कमीशन जमा करने के बाद भी राशि नहीं मिली और अतिरिक्त कमीशन की मांग की गई। पैसा न होने की बात कहने पर नोटिस जारी करने की धमकी दी गई। इसके बाद प्रार्थी को ठगी का अहसास हुआ।

जांच में सामने आया कि इस तरह कुल 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। विवेचना के दौरान पाया गया कि प्रार्थी के अलग-अलग खातों से यूनियन बैंक के माध्यम से कुल 22,42,571 रुपये आरोपी अब्दुल मुशाहिद खान के नाम पर संचालित मेसर्स नेशनल ट्रेडर्स कंपनी के उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर हुए थे।



Source link