Pulse polio campaign begins, 1.5 lakh children administered dose | पल्स पोलियो अभियान शुरू, डेढ़ लाख बच्चों को पिलाई खुराक: बलौदाबाजार में नवजात ने भी पी ‘दो बूंद जिंदगी’ – baloda bazar News

Author name

December 21, 2025


बलौदाबाजार में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय में हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने नवजात और शिशुओं को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ‘दो बूंद जिंदगी’ हर बच्चे के सुरक्षित भविष्य की

.

जिले में कुल 1,80,681 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि ठंड के बावजूद अभिभावकों का सहयोग उत्साहवर्धक रहा। 22 और 23 दिसंबर को मॉप-अप दिवस पर स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर शेष बच्चों को खुराक पिलाएंगे।

नवजात बच्ची को पोलियो की खुराक दी गई

अभियान के दौरान पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्राम सिसदेवरी की चमेली चंद्राकर ने एक बेटी को जन्म दिया। जन्म के कुछ ही पलों बाद ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. पंकज वर्मा ने नवजात बच्ची को मां का दूध पीने से पहले ही पोलियो की खुराक पिलाई।

यह अभियान जिला कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन और सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार अवस्थी के निर्देशन में चलाया जा रहा है। पहले दिन बड़ी संख्या में बच्चों को बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई गई। आगामी दो दिनों तक स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक देंगे।



Source link