कोरबा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन बाइक सवार बाल-बाल बच गए। पहली घटना बालको थाना क्षेत्र के दर्री मुख्य मार्ग पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया।
.
दूसरी घटना उरगा थाना क्षेत्र के कनकी के पास हुई, जिसमें एक बोरवेल वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह दूर जा गिरा। हेलमेट पहनने के कारण उसका सिर फूटने से बच गया। दोनों ही मामले में घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

सड़क हादसे में बाइक सवार बाल बाल बचा।
हेलमेट पहनने से बची जान
बालको थाना अंतर्गत दर्री मुख्य मार्ग स्थित डेम चौक के पास गुरुवार सुबह एक ट्रेलर ने मोपेड पर मछली बेचने जा रहे एक व्यक्ति और एक अन्य बाइक सवार को टक्कर मार दी।
मोपेड सवार ने बताया कि ट्रेलर की चपेट में आने के बाद उसकी मोपेड वाहन के पहियों के नीचे आ गई और वह खुद भी पहियों के बीच गिर गया।
हालांकि, वह बाल-बाल बच गया। दूसरे बाइक सवार ने हेलमेट पहन रखा था और वह भी ट्रेलर की चपेट में आने के बाद दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई।
इस घटना के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में युवक की बाइक दूर जा फेंकाई थी।
बोरवेल गाड़ी के नीचे आ गया था युवक
दूसरी घटना उरगा थाना क्षेत्र के कनकी के पास हुई। यहां एक बोरवेल वाहन ने पतोरा निवासी एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक कोरबा से काम निपटाकर अपने घर लौट रहा था।
टक्कर के बाद बाइक बोरवेल वाहन के पहियों के नीचे आ गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। युवक भी पहियों के नीचे आ गया था, लेकिन चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिया, जिससे उसकी जान बच गई।
घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली और घायल युवक को तुरंत अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हेलमेट पहनने से बची युवक की जान।
