रायपुर के मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामले में 7 गिरफ्तार, बजरंग दल ने दी गिरफ्तारी की चेतावनी

Author name

December 27, 2025


राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस सजावट को लेकर हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनम …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 27 Dec 2025 01:10:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Dec 2025 01:10:04 PM (IST)

रायपुर के मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामले में 7 गिरफ्तार, बजरंग दल ने दी गिरफ्तारी की चेतावनी
मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ के मामले में विवाद

HighLights

  1. मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ केस में 7 गिरफ्तार, एक नाबालिग
  2. गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल देगा गिरफ्तारी
  3. कांकेर में मतांतरण के विरोध में सर्व समाज का बंद

नईदुनिया प्रतिनिधि,रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस सजावट को लेकर हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। इस कार्रवाई के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक गिरफ्तारी देने का ऐलान किया है। बजरंग दल के कार्यकर्ता कुछ ही देर में सिविल लाइन थाना पहुंचकर गिरफ्तारी देंगे। इसे देखते हुए सिविल लाइन थाने की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस को लेकर तोड़फोड़

घटना 24 दिसंबर की बताई जा रही है, जब मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस को लेकर की गई सजावट पर कुछ युवकों ने आपत्ति जताते हुए तोड़फोड़ की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा। वीडियो सामने आने के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एक आरोपी नाबालिग है, जिसे बाल न्याय अधिनियम के तहत विधि से संघर्षरत बालक के रूप में निरुद्ध किया गया है। मामले में अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है।

बजरंग दल का विरोध

इधर, बजरंग दल ने पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जाहिर की है। संगठन का कहना है कि यह कार्रवाई पक्षपातपूर्ण है। इसी के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाना पहुंचकर स्वेच्छा से गिरफ्तारी देने की तैयारी में हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए थाना परिसर और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।



Source link