Drunken youths stabbed after being pushed in a crowd, leaving two people, including a Dallirajhara councilor, seriously injured. | बालोद मेला में चाकूबाजी…पार्षद समेत 2 गंभीर घायल: भीड़ में धक्का लगने पर नशे में धुत युवकों ने चलाए चाकू, राजनांदगांव रेफर किया – Balod News

Author name

December 30, 2025



छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर में आयोजित मंडई मेला के दौरान मंगलवार शाम करीब 7.45 बजे चाकूबाजी की घटना सामने आई। घटना में दल्लीराजहरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद पावेंद्र कोडप्पा सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

जानकारी के अनुसार, पार्षद पावेंद्र कोडप्पा और निखिल कुमार साहू अपने दोस्तों सूरज यादव, सूरज सोरी, आकाश यादव, योगराज यादव और सिद्धू उडिया के साथ अलग-अलग बाइक से मेला घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ में कुछ युवकों से टक्कर हो गई। मामूली बहस के बाद मामला बढ़ गया और चाकूबाजी की स्थिति बन गई।

चाकू से हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सागर बघेल, राहुल यादव और उनके अन्य साथियों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू निकाल लिया और भीड़ में हमला कर दिया। इस दौरान पार्षद पावेंद्र कोडप्पा के सिर और गले में, जबकि निखिल कुमार साहू के सीने के पास गंभीर चोटें आईं।

घायलों को तत्काल डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

डौंडीलोहारा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 109, 296 एवं 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई है।



Source link