बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन करने पर हिंदू युवक को किया प्रताड़ित, तो उसने वीडियो बनाकर लगा ली फांसी

Author name

January 3, 2026


मुंगेली के एक युवक ने प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया है, जिसमें उसने आरोप लगाया है बांग्लादेश के …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 03 Jan 2026 07:43:19 AM (IST)Updated Date: Sat, 03 Jan 2026 07:47:39 AM (IST)

बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन करने पर हिंदू युवक को किया प्रताड़ित, तो उसने वीडियो बनाकर लगा ली फांसी
प्रताड़ित युवक ने की आत्महत्या

HighLights

  1. हिंदू संगठनों ने घेर लिया थाना, कोतवाली चौक पर किया चक्काजाम
  2. युवक ने वीडियो बनाकर पुलिस पर लगाया दबाव बनाने का आरोप
  3. कुछ मुस्लिम युवकों ने रात करीब नौ बजे उसे घेरकर बेरहमी से पीटा

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: एक युवक ने प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा ली। जान देने से पहले उसने एक भावुक वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिसमें उसने एक मुस्लिम युवक और उसके साथियों पर मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। युवक ने वीडियो में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होने के कारण वह यह कदम उठाने को मजबूर हुआ। घटना मुंगेली जिले की है।

सरकंडा के चिंगराजपारा गणेश चौक में रहने वाला नरेश साहू (18) एक निजी संस्थान में कार्यरत था। उसने 31 दिसंबर को कोतवाली थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। नरेश ने बताया कि खपरगंज निवासी सोहेल खान और उसके साथियों ने रात करीब नौ बजे उसे घेरकर बेरहमी से पीटा। ये लोग उसे हिंदू संगठनों से जुड़े होने और बांग्लादेश तथा पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के कारण प्रताड़ित कर रहे थे।

वीडियो में नरेश ने कहा कि पुलिस उस पर कुछ हिंदू युवकों के नाम दर्ज कराने का दबाव बना रही थी और आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही थी। शुक्रवार को नरेश ने मुंगेली के बामपारा स्थित अपने घर में फांसी लगा ली।

इस घटना के बाद हिंदू संगठनों के लोग आक्रोशित हो गए और कोतवाली थाने का घेराव कर नारेबाजी की। पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच का आश्वासन दिया। एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि सोहेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गैस एजेंसी में करता था काम

युवक नरेश साहू सरकंडा क्षेत्र के गैस एजेंसी में काम करता था। वह कुछ दिन पहले हिंदू संगठन की ओर से बंगलादेश और पाकिस्तान के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुआ था। इस दौरान बंगलादेश और पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। नरेश ने आरोप लगाया कि इसी प्रदर्शन में शामिल होने के बाद से शोएब और उसका साथी प्रताड़ित कर रहे थे।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को फंसाने का आरोप

नरेश फांसी लगाने से पहले एक वीडियो बनाया था। इसमें उसने सोहेल और उसके साथी द्वारा प्रताड़ित करने की बात कही है। साथ ही उसने मामले में पुलिस की ओर से हिंदू संगठन से जुड़े लोगों का नाम लेने और झूठा बयान देने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। नरेश ने हिंदू संगठन से जुड़े लोगों से न्याय दिलाने और सोहेल और उसके साथी को सजा दिलाने की अपील भी की है।

पुलिस कह रही बयान देने ही नहीं आया

कोतवाली थाना प्रभारी देवेश राठौर ने बताया कि नरेश की शिकायत पर तत्काल जुर्म दर्ज कर लिया गया। उसकी शिकायत के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। युवक को बयान के लिए थाने बुलाया गया था। इस दौरान वह आज-कल में आने की बात कह रहा था। थाने में बयान देने से पहले ही युवक ने फांसी पर लटकी लाश की सूचना मिली है। अब पूरे मामले की नए सिरे से जांच की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें- CGPSC Scam: बारनवापारा को बनवाया था विशेष परीक्षा केंद्र, फिर चला खेल; सामने आ रहे हैं बड़े-बड़े राज

वीडियाे के आधार पर युवक गिरफ्तार

एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि नरेश ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया है। इसमें उसने साफ तौर पर सोहेल और उसके साथी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की कार्रवाई की गई है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी ने पुलिस को दी थी सीसीटीवी फुटेज, कहा घटना के वक्त दुकान पर था

घटना में एक अलग बात भी सामने आ रही है। कोतवाली पुलिस ने एफआईआर के बाद खपरगंज में रहने वाले सोहेल से पूछताछ की थी। तब सोहेल ने पुलिस को बताया कि नरेश ने जिस समय मारपीट की शिकायत की है उस समय वह राजीव प्लाजा स्थित दुकान पर था। उसने पुलिस को सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी दिया है। इसके बाद उसे थाने से छोड़ दिया गया था। अब पुलिस की ओर से उसके खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।



Source link