सक्ती शहर में रविवार को राम मंदिर के पास सत्संग के दौरान दो बुजुर्ग महिलाओं पर हमला किया गया। नशे में धुत एक युवक ने पैसे न देने पर डंडे से उन पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायल महिलाओं को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जह
.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक सत्संग स्थल पर पहुंचा और महिलाओं से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। जब महिलाओं ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो उसने वहीं पड़ा एक डंडा उठाया और उन पर हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
मोहल्लेवासियों ने तुरंत बीच-बचाव किया और घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

नशे की हालत में पहले भी कर चुका है हंगामा
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी नशे की हालत में उत्पात मचाता रहा है, लेकिन इस तरह का गंभीर हमला उसने पहली बार किया है। राम मंदिर जैसे धार्मिक स्थल के पास हुई इस घटना से लोगों में नाराजगी और भय का माहौल है।