Farmers became indebted to the tune of lakhs due to fake loans, reached the Collectorate | फर्जी लोन से किसान हो गए लाखों के कर्जदार,पहुंचे कलेक्टोरेट: पूर्व मंत्री अमरजीत बोले-करोड़ों का गबन हुआ,दो हजार से ज्यादा किसान प्रभावित, कलेक्टर बोले-कराएंगे जांच – Ambikapur (Surguja) News

Author name

January 12, 2026


सरगुजा जिले के केरजू सहकारी समिति के किसान फर्जी लोन के कारण लाखों के कर्जदार हो गए हैं। किसानों ने जितना कर्ज लिया, उससे काफी अधिक रकम उनके खाते में बतौर लोन दर्ज है। धान बेचने पहुंचने वाले किसानों की रकम लोन में समायोजित हो जा रही है। सोमवार को करी

.

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत भी किसानों के साथ कलेक्टर से मिले और जांच की मांग रखी। पूर्व मंत्री ने कहा कि फर्जी लोन की रकम करोड़ों में है। करीब दो हजार से अधिक किसानों के नाम से फर्जी लोन निकाला गया है। सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि टीम बनाकर मामले की जांच कराई जाएगी। इसी समिति के प्रबंधक ने कुछ दिनों पूर्व घर में फांसी लगा ली थी।

किसान ने कहा-30 हजार का लोन लिया, खाते में 3 लाख चढ़ा

किसान ने कहा-30 हजार का लोन लिया, खाते में 3 लाख चढ़ा

पांच गावों के लोगों के नाम निकला फर्जी लोन सीतापुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले सहकारी समिति केरजू के अंतर्गत पांच गांव केरजूू, कुनमेरा, ढोढ़ागांव, बंशीपुर एवं हरदीडांड आते हैं। फर्जी लोन की जानकारी किसानों को समर्थन मूल्य में धान बेचने के बाद मिली। जब किसानों ने धान बेचा और पैसे लेने सहकारी बैंक पेटला पहुंचे तो पता चला कि उनके नाम पर लाखों का लोन है और धान ब्रिकी की राशि लोन में समायोजित हो गई है।

किसानों के अनुसार पांच गांवों के दो हजार से अधिक किसान पंजीकृत हैं। लगभग सभी के नाम पर फर्जी लोन निकाला गया है।

खाते में लोन, इसलिए नहीं मिली धान बिक्री की राशि

खाते में लोन, इसलिए नहीं मिली धान बिक्री की राशि

कुछ हजार का लोन लाखों में बदला केरजू निवासी किसान नेत राम धुर्वे ने बताया कि उन्होंने खेती के लिए 55 हजार नगद, 25 बोरा यूरिया एवं तीन बोरी धान बीज लोन में लिया था। धान बेचने के बाद पता चला कि उनके नाम पर 2.65 लाख रुपए का लोन है और धान ब्रिकी की पूरी राशि समायोजित हो गई।

केरजू के की कमल कुजूर ने बताया कि जब उन्होंने धान बेचा और पैसे लेने बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके नाम पर 3 लाख रुपये का लोन है। हमने 30 हजार रुपये का लोन लिया था। कई बार दौड़ने के बाद भी धान बिक्री की रकम नहीं मिली।

केरजू की कमला भोदरो ने बताया कि उन्होंने बैंक से कोई लोन नहीं लिया है, लेकिन धान बेचे तो पता चला कि उनके नाम पर दो लाख रुपये का लोन है। धान बिक्री का पैसा नहीं मिल रहा है।

अन्य किसानों की भी यही समस्या है। उनके नाम पर लाखों का लोन खाते में दर्ज है। किसानों ने सहकारी बैंक से केरजू समिति के ऋणि किसानों की सूची भी मांगी, लेकिन बैंक ने सूची नहीं दी है।

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा-करोड़ों का फर्जी लोन निकला

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा-करोड़ों का फर्जी लोन निकला

पूर्व मंत्री बोले-करोड़ों का फर्जी लोन, कार्रवाई हो पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि फर्जी लोन से करीब दो हजार किसान परेशान हैं। साल भर की मेहनत के बाद धान बेचने पर उन्हें पैसे नहीं मिल रहे हैं। फर्जी लोन की रकम करोड़ों में हो सकती है। प्रशासन इसकी जांच कराए और दोषियों पर कार्रवाई करे। किसानों को धान बिक्री की राशि का भुगतान किया जाए। ये फर्जी लोन 2024-25 में निकाले गए हैं। मृत किसानों के नाम पर भी फर्जी लोन निकाला गया है।

कलेक्टर बोले- समिति बनाकर कराएंगे जांच

कलेक्टर बोले- समिति बनाकर कराएंगे जांच

कलेक्टर बोले-कराएंगे जांच कलेक्टर अजीत वसंत ने किसानों से चर्चा के बाद कहा कि मामले की समिति बनाकर जांच कराई जाएगी। किसानों ने बताया है कि उन्होंने लोन नहीं लिया है, फिर भी उनके नाम पर लोन बता रहा है। इस कारण से जब वे धान बेचने जा रहे हैं तो उन्हें रकम नहीं मिल रही है।

कलेक्टर ने कहा कि कमेटी किसानों की सभी शिकायतों पर जांच करेगी। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

समिति प्रबंधक ने लगा ली थी फांसी केरजू सहकारी समिति के प्रबंधक दिनेश गुप्ता 25 दिसंबर की रात ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। देर रात वे सहकारी समिति से घर लौटे थे। रात में लोन राशि के समायोजन को लेकर किसानों से उनका विवाद भी हुआ था। माना जा रहा है कि दिनेश गुप्ता को करोड़ों रुपये के फर्जी लोन की जानकारी थी, संभवतः इसी कारण से उन्होंने आत्महत्या कर ली।



Source link