पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ी उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड, IMD का अगले 48 घंटे का अलर्ट

Author name

January 15, 2026


CG Weather: अंबिकापुर में जनवरी के पहले पखवाड़े में कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। शहर का न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से चार …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 15 Jan 2026 07:41:08 AM (IST)Updated Date: Thu, 15 Jan 2026 07:48:09 AM (IST)

CG Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ी उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड, IMD का अगले 48 घंटे का अलर्ट
CG Weather: जनवरी के पहले पखवाड़े में ठंड के तीखे तेवर, तापमान 5 डिग्री से नीचे। फाइल फोटो

HighLights

  1. न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे
  2. पांच जनवरी से लगातार सामान्य से नीचे तापमान
  3. अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री गिरावट

डिजिटल डेस्क: जनवरी के पहले पखवाड़े में अंबिकापुर में ठंड (CG Cold Wave) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग चार डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट के साथ यह 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी करीब दो डिग्री की गिरावट (Weather Update) दर्ज हुई है।

naidunia_image

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

मौसम विज्ञानियों के अनुसार लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बने हुए हैं। इसके कारण हिमालय और उत्तराखंड क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश हो रही है, जिसका असर उत्तरी छत्तीसगढ़ तक महसूस किया जा रहा है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही सर्द हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।

पांच जनवरी से सामान्य से नीचे तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में पांच जनवरी से लगातार न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। वर्तमान में यह सामान्य से चार डिग्री कम बना हुआ है। मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं मिलने से आगामी एक-दो दिनों तक ठंड के तेवर तीखे बने रहने की संभावना जताई गई है।

तापमान में दर्ज गिरावट नीचे दिए गए आंकड़े हाल के दिनों में तापमान में आई गिरावट को दर्शाते हैं-

दिनांक अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
13 जनवरी 24.0 4.9
14 जनवरी 22.6 4.6



Source link