तेलंगाना BJP ने एक्स पर लिखा- पापा राव मारा गया:बीजापुर मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, लेकिन पापा राव का जिक्र नहीं

Author name

January 18, 2026




तेलंगाना BJP ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा है कि नक्सली पापा राव मुठभेड़ में मारा गया है। जबकि, छ्त्तीसगढ़ पुलिस की तरफ से पापा राव के मारे जाने से संबंधित कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। बस्तर में बीजापुर-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 महिला समेत 6 नक्सली मारे गए हैं। इनमें DVCM दिलीप बेड़जा भी है। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि, पुलिस ने पापाराव के मारे जाने का जिक्र नहीं किया है। अन्य नक्सलियों की शिनाख्त ACM और PM जैसे रैंक पर हुई है। 17 जनवरी को हुई मुठभेड़ में यह खबर आ ही थी कि पापा राव की टीम के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई है। जिसमें दावा किया जा रहा था कि पापा राव भी मारा गया है। लेकिन पुलिस ने अब तक पापा राव से संबंधित कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।



Source link