टपरिया बॉर्डर पर ट्रांसपोर्टर्स के बीच हिंसक झड़प, रायगढ़ के वाहन मालिकों पर जानलेवा हमला

Author name

January 18, 2026


CG News: दो राज्यों की सीमा टपरिया बॉर्डर पर विवाद के बाद ओड़िशा के यूनियन नेता, ट्रांसपोर्टर ने रायगढ़ टेलर यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों पर …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 18 Jan 2026 10:52:52 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Jan 2026 10:52:52 PM (IST)

टपरिया बॉर्डर पर ट्रांसपोर्टर्स के बीच हिंसक झड़प, रायगढ़ के वाहन मालिकों पर जानलेवा हमला
टपरिया बॉर्डर पर ट्रांसपोर्टर्स के बीच हिंसक झड़प (सांकेतिक तस्वीर)

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। रायगढ़ जिला और ओड़िशा टेलर यूनियन के बीच 21 दिन तक चले भाड़ा लोडिंग ट्रिप पर अनियमितता और भेदभाव को लेकर आर्थिक नाकेबंदी आंदोलन सप्ताह भर पहले ही समाप्त हुआ और अब दो राज्यों की सीमा टपरिया बार्डर पर विवाद के बाद ओड़िशा के यूनियन नेता, ट्रांसपोर्टर ने रायगढ़ टेलर यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों पर मिर्ची स्प्रे करने के बाद डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। इसे लेकर सुनियोजित तरीके से हमला करने पर छत्तीसगढ़-ओड़िशा सीमा पर तनाव का माहौल हैं।

रायगढ़ ट्रेलर मालिक कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि टपरिया बार्डर पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब ओड़िशा के ट्रांसपोर्ट वाहन मालिकों द्वारा रायगढ़ टेलर यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। इस घटना में यूनियन के संरक्षक सतीश चौबे, प्रभा शाही, सुभाष पांडे, शंकर अग्रवाल सहित अन्य सदस्य प्रभावित हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओड़िशा के ट्रांसपोर्टर्स ने पहले मिर्ची स्प्रे से रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों के चेहरे पर हमला किया, जिसके बाद हथियारों से लैस होकर जमकर मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें- तातापानी महोत्सव में समोसा खाने से बिगड़ी तबीयत, सात लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार; सीएचसी में भर्ती

हिंसक झड़प में कई ट्रांसपोर्टर्स घायल

इस हिंसक झड़प में रायगढ़ के कई ट्रांसपोर्टर्स घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलत ही रायगढ़ टेलर यूनियन में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में रायगढ़ के वाहन मालिक टपरिया बार्डर की ओर रवाना हो हुए और घटना की सूचना तमनार पुलिस को दी। सूचना पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तमनार पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई। देर रात तक टपरिया बार्डर पर तनाव का माहौल बना हुआ है। तमनार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही दोनों पक्षों को शांत कराने के प्रयास में जुटी है और हालात पर नजर रखी हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त विवाद आर्थिक नाकेबंदी को लेकर से हुआ है।



Source link