प्रदेश में तेजी से बदल रहा मौसम, एक-दो इलाके में शीतलहर और कोहरे की संभावना

Author name

January 20, 2026


जनवरी के तीसरे सप्ताह में प्रदेश का मौसम तेजी से बदलने लगा है, राज्य के अधिकांश इलाकों में लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। दिन और रात के तापमा …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 20 Jan 2026 07:19:47 AM (IST)Updated Date: Tue, 20 Jan 2026 07:20:34 AM (IST)

CG Weather Update: प्रदेश में तेजी से बदल रहा मौसम, एक-दो इलाके में शीतलहर और कोहरे की संभावना
प्रदेश में बदल रहा मौसम

HighLights

  1. तेज धूप से दिन का तापमान 3-4 डिग्री बढ़ा
  2. प्रदेश में रात के तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ा
  3. अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जनवरी के तीसरे सप्ताह में ही गर्मी के संकेत मिलने लगे हैं। दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री तक ऊपर पहुंच गया है, वहीं रात की ठंड भी कमजोर पड़ रही है और न्यूनतम तापमान में लगातार 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रहा। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड जरूर महसूस हुई, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप ने असर दिखाया।

अगले दो दिन और बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों तक रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। दुर्ग संभाग के एक-दो इलाकों में शीतलहर का असर जरूर देखा गया, लेकिन कुल मिलाकर ठंड का प्रभाव कमजोर पड़ता जा रहा है।

दुर्ग-राजनांदगांव में सबसे ज्यादा गर्मी

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दुर्ग और राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

अन्य जिलों की स्थिति देखें तो

  • बिलासपुर में दिन का 30.6, रात 12.6 डिग्री
  • पेंड्रारोड में दिन का 29, रात 11.6 डिग्री, जगदलपुर में दिन में 31.4, रात 10 डिग्री
  • दुर्ग में दिन में 32, रात में 9.6 डिग्री तापमान रहा।

यह भी पढ़ें- MP Weather Update: प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा दो नए पश्चिमी विक्षोभों का असर, ठंड से मिलेगी थोड़ी राहत; 8 जिलों में कोहरे का अलर्ट

20 जनवरी को धुंध के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी को रायपुर शहर में सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास रह सकता है। हवा की गति कम रहने से ठंड का असर सीमित रहेगा।

फिलहाल बारिश के आसार नहीं

प्रदेश में किसी भी तरह के सक्रिय मौसम तंत्र नहीं हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। न तो बारिश की चेतावनी है और न ही किसी तरह का अलर्ट जारी किया गया है। कुल मिलाकर संकेत साफ हैं,जनवरी में ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है। दिन में तेज धूप लोगों को चुभने लगी है और रात की ठंड धीरे-धीरे विदा ले रही है। मौसम के इस बदले मिजाज से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, ऐसे में सुबह-शाम सतर्कता जरूरी है।



Source link