रायपुर में धान विक्रय को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक:139 केंद्रों की समीक्षा, व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारियों को दिए निर्देश

Author name

January 24, 2026




रायपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 139 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से जारी है। इसे लेकर कलेक्टर में समीक्षा बैठक की है। जिसमें कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं मिलते रहे जिससे किसान बिना किसी परेशानी के धान विक्रय कर सकें। धान उपार्जन केन्द्रों में मॉइश्चर मीटर, पर्याप्त बारदाना, सटीक तौल व्यवस्था और पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन व्यवस्थाओं के चलते किसान उत्साहपूर्वक समर्थन मूल्य पर धान बेच रहे हैं और खरीदी प्रक्रिया व्यवस्थित बनी हुई है। खाद्य विभाग के अधिकारी भी बैठक में रहे मौजूद कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में जिला स्तरीय एवं केन्द्र स्तरीय नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और पात्रतानुसार, निर्धारित सीमा में ही धान खरीदी की जाए। कलेक्टर ने अवैध धान खरीदी पर सख्त रोक लगाने और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरजन, खाद्य नियंत्रक भूपेन्द्र मिश्रा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की सीईओ अपेक्षा व्यास सहित अन्य संबंधित अधिकारी ऑनलाइन उपस्थित रहे।



Source link