Chhattisgarh Farmer Arrested After 120 Feet Tower Protest

Author name

February 1, 2026


120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर हंगामा करने वाले किसान को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में धान का टोकन नहीं मिलने पर परेशान किसान शराब के नशे में 120 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। ग्राम कसौंदी में किसान अनिल गढ़वाल (35 साल) करीब 3 घंटे तक वहीं चढ़ कर बैठा रहा। इस दौरान वह कभी झूलते नजर आया तो कभी प

.

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें किसान ने कहते हुए नजर आ रहा है कि जब तक बचे हुए धान की बिक्री नहीं होगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा।

किसान ने बताया कि धान खरीदी का आखिरी दिन है और 150 बोरा धान वह नहीं बेच पाया, उस पर डेढ़ लाख का कर्ज भी है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। बाद में किसी तरह समझाकर उसे नीचे उतारा गया, जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

किसान अपने साथ मोबाइल लेकर ऊपर चढ़ा था। वहां बैठकर अधिकारियों से बात करता रहा।

किसान अपने साथ मोबाइल लेकर ऊपर चढ़ा था। वहां बैठकर अधिकारियों से बात करता रहा।

इस दौरान वह झूलते भी नजर आया।

इस दौरान वह झूलते भी नजर आया।

पत्नी फोन लगाकर पति से नीचे उतरने के लिए मिन्नतें करती रही।

पत्नी फोन लगाकर पति से नीचे उतरने के लिए मिन्नतें करती रही।

धान नहीं बिका तो मानसिक रूप से परेशान था

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कसौंदी निवासी किसान अनिल गढ़वाल (35 साल) के पास करीब 2.77 एकड़ कृषि भूमि है। जिसमें वह धान की खेती करता है।

अनिल का कहना है कि इस खरीफ सीजन में वो गोद धान मंडी में एक बार में 29 क्विंटल धान बेच चुका है, लेकिन उतनी ही मात्रा में 29 क्विंटल यानि करीब 150 बोरा धान अब तक नहीं बिका है। बार-बार प्रयास के बावजूद जब उसका टोकन नहीं कटा, तो वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गया।

नशा करके 120 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ा

शनिवार (31 जनवरी) सुबह करीब 9 बजे गुस्से में उसने खूब शराब पी फिर घर से निकलकर सीधे गांव के पास लगे 120 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया।

किसान की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसान को उतारने के प्रयास में लगी रही।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसान को उतारने के प्रयास में लगी रही।

किसान ने दी चेतावनी

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, तहसीलदार राजकुमार मरावी भी प्रशासनिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार किसान को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन किसान टावर से उतरने को तैयार नहीं था।

टावर के ऊपर से नशे में किसान अनिल ने साफ कहा कि ‘जब तक मेरा बचा हुआ धान नहीं बिकेगा, मैं नीचे नहीं उतरूंगा।’

चेतावनी से बढ़ी पुलिस-प्रशासन की टेंशन

इधर, किसान की चेतावनी के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम टेंशन में आ गई। उन्होंने हालात को देखते हुए नगर सेना (होमगार्ड) की टीम को भी बुलाया लिया। रेस्क्यू के लिए जवान सुरक्षा जाली लेकर पहुंचे और टावर के नीचे जाली बिछा दी गई, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

ग्रामीण और पुलिस की टीम मान-मनौवल करती रही लेकिन किसान समझने को तैयार नहीं था।

ग्रामीण और पुलिस की टीम मान-मनौवल करती रही लेकिन किसान समझने को तैयार नहीं था।

पत्नी ने फोन पर की मिन्नतें, फिर भी नहीं माना किसान

वहीं किसान के टावर पर चढ़ने की जानकारी परिजन को मिली तो वह भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। पत्नी ने मोबाइल से पति अनिल से बात की और उसे नीचे उतरने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन अनिल सुनने को तैयार नहीं था। वह टावर पर इधर-उधर टहलता रहा और अपनी जिद पर अड़ा रहा।

देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने भी समझाने का प्रयास किया।

देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने भी समझाने का प्रयास किया।

3 घंटे तक चला किसान का ड्रामा

किसान का यह पूरा ड्रामा करीब तीन घंटे तक चलता रहा। इस हरकत से वहां मौजूद लोग काफी डर गए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भी सब्र से काम लिया। आखिरकार अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसान को सुरक्षित नीचे उतारा गया। किसान को नीचे उतारते ही पुलिस उसे अस्पताल ले गई। हालांकि किसान की हालत स्थिर है।

विधायक व्यास कश्यप बोले- हजारों किसान परेशान

जांजगीर के कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की धान खरीदी नीति में ऐसा कोई स्पष्ट लिखित आदेश नहीं है, फिर भी जिले में किसानों के लिए खास तौर पर कठोर फैसले लिए जा रहे हैं। इसकी वजह से आज हजारों किसान परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि कई किसानों के टोकन कट चुके हैं, तो कई ऐसे किसान हैं जिनके टोकन अब तक नहीं कट पाए हैं। इसी मजबूरी का नतीजा है कि ग्राम कसौंदी का एक किसान हाई टेंशन टावर पर चढ़कर विरोध कर रहा है।

किसान का कहना है कि जब तक सरकार उसका धान नहीं खरीदेगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा। किसान के पास 150 कट्टी से ज्यादा धान बचा हुआ है और उस पर करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्ज भी है।

किसान के हित में फैसले लेने की मांग

विधायक ने जिले के किसानों के हित में तुरंत फैसला लेने की मांग की। विधायक ने कहा कि कलेक्टर महोदय को मौखिक नहीं, बल्कि लिखित आदेश जारी करने चाहिए, क्योंकि केवल मौखिक फैसले किसानों के हित में नहीं हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि वे लगातार पंजीकृत किसानों की सही जानकारी लेने की मांग कर रहे हैं। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आगे भी ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।

गिरफ्तार कर थाने ले गई पुलिस।

गिरफ्तार कर थाने ले गई पुलिस।

नीचे उतरने के बाद गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

किसान अनिल गढ़वाल को नीचे उतारने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर सार्वजनिक जगहों में हंगामा करने, आत्महत्या का प्रयास करने जैसे कई धाराएं लगाई है। पुलिस के मुताबिक वह नशे में था।

पूछताछ में आरोपी ने धान बिक्री नहीं होने और टोकन नहीं मिलने से परेशान होकर आत्महत्या की धमकी देकर दबाव बनाने की बात स्वीकार की। उसके खिलाफ धारा 224,226,296,308 (4) तहत मामला दर्ज किया गया है।

……………………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

धान नहीं बेच पाया…जहर पीते किसान का VIDEO:बोला-प्रशासन के रवैये से त्रस्त हूं, भारतमाला परियोजना का भी मुआवजा नहीं मिला, खुदकुशी कर रहा हूं

जांजगीर-चांपा में टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान ने कीटनाशक पीकर सुसाइड करने की कोशिश की है।

जांजगीर-चांपा में टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान ने कीटनाशक पीकर सुसाइड करने की कोशिश की है।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में किसान ने टोकन नहीं मिलने और भारतमाला परियोजना के तहत जमीन का मुआवजा नहीं मिलने से सुसाइड की कोशिश की है। बुधवार को किसान से वीडियो बनाया और कहा कि यहां किसान का कोई नहीं है, फिर उसने कीटनाशक पी लिया। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर



Source link