स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का खेल… वेतन मांगा तो युवती को देह व्यापार में धकेला, संचालिका और मैनेजर गिरफ्तार

Author name

February 8, 2026


CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्पा में काम करने वाली युवती को संचालकों ने देह व्यापार में धकेल दिया। संचालकों की हरकतों से तंग आकर युवती ने काम छ …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 08 Feb 2026 07:36:59 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Feb 2026 07:36:59 PM (IST)

स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का खेल... वेतन मांगा तो युवती को देह व्यापार में धकेला, संचालिका और मैनेजर गिरफ्तार
वेतन मांगा तो युवती को देह व्यापार में धकेला

HighLights

  1. स्पा संचालक ने धकेला देह व्यापार में, काम छोड़ा तो नहीं दिए वेतन
  2. सिविल लाइन पुलिस ने की कार्रवाई, थाने में चल रही पूछताछ
  3. संदिग्ध गतिविधियों की लगातार मिल रही थीं शिकायतें

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। स्पा में काम करने वाली युवती को संचालकों ने देह व्यापार में धकेल दिया। संचालकों की हरकतों से तंग आकर युवती ने काम छोड़ दिया। तब स्पा संचालकों ने उसे छह महीने का वेतन भी नहीं दिया। इससे युवती परेशान हो गई। युवती ने पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर संचालक और मैनेजर को हिरासत में लिया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले में रहने वाली युवती करीब आठ महीने पहले शहर आई थी। इधर-उधर काम ढूंढने के बाद युवती सत्यम चौक के पास स्थित आइवेरी स्पा सेंटर में काम करने लगी। स्पा के संचालक पूजा ढकाल और मैनेजर नीरू तमांग ने घर जाने पर एक साथ सारे रुपये देने की बात कहते हुए उसे हर महीने केवल जरूरत के मुताबिक रुपये दिए। शेष रुपये वे अपने पास रखने लगे।

जब युवती ने घर जाने के लिए अपने रुपये वापस मांगे तो उसे देह व्यापार पर मजबूर किया गया। अपनी मेहनत के रुपये पाने के लिए युवती ने एक बार उनकी बात मान ली। इसके बाद भी संचालकों ने उसे रुपये नहीं दिए। तब युवती परेशान हो गई। युवती ने इस पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 143(1)(2), 296, 351(3), 3(5) व अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3(5) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। संचालक पूजा ढकाल और मैनेजर नीरू तमांग को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- एक ही बाइक पर सवार थे पांच लोग, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर, हेलमेट नहीं था, राजनांदगांव की घटना

संदिग्ध गतिविधियों की लगातार मिल रहीं शिकायतें

शहर के अलग-अलग क्षेत्र में कई स्पा संचालित हैं। इनमें से कई जगहों पर स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित करने की शिकायतें पुलिस को लगातार मिलती रही हैं। इसके बाद अधिकारियों ने स्पा सेंटर की नियमित जांच के निर्देश दिए हैं। किसी भी तरह की गवैध गतिविधि पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों ने दिए हैं। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की टीम स्पा सेंटर की नियमित चेकिंग कर रही है।



Source link