बिलासपुर में नाले में गिरी बाइक, युवक की मौत:रात में घर नहीं लौटे तो खोजते रहे परिजन, सुबह नाले में मिला युवक, दोस्त गंभीर

Author name

February 10, 2026




बिलासपुर में रविवार की रात बाइक सवार दो युवक नाले में गिर गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसके दोस्त गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी, जिसके चलते ये हादसा हुआ। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। हेमू नगर बॉम्बे आवास निवासी राहुल यादव (26) और सुमित यादव (18) देर रात बाइक में सवार होकर घूमने निकले थे। इस दौरान दोनों युवक रात भर गायब रहे। जब रात में घर नहीं लौटे तब सोमवार सुबह परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान दोनों युवक अपनी बाइक सहित हेमू नगर के पास सड़क किनारे बने नाले में गिरे बेहोश पड़े मिले। पुलिस ने एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद राहुल यादव को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल सुमित यादव को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार सुमित की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। अनियंत्रित बाइक के नाले में गिरने से हादसा फिलहाल, इस हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस को आशंका है कि तेज रफ्तार या किसी अन्य वाहन की टक्कर के चलते बाइक समेत युवक नाले में गिर गए होंगे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायल युवक व अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पड़ताल की जा रही है।



Source link