CG News: राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कोर्ट परिसर से दो आरोपित फरार होने गए। षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश रायपुर के न्यायालय में पेशी के दौरान अ …और पढ़ें

HighLights
- रायपुर कोर्ट से हत्या के प्रयास के दो आरोपी फरार।
- गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित।
- सिविल लाइन थाने में केस दर्ज।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कोर्ट परिसर से दो आरोपित फरार होने गए। षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश रायपुर के न्यायालय में पेशी के दौरान अभिरक्षा में रखे गए आरोपित राजेश मारकण्डेय (38) और तुलाराम मारकण्डेय (21) मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों पर थाना अभनपुर में हत्या के प्रयास के साथ अलग-अलग मामले दर्ज हैं। 10 फरवरी को अनुपस्थिति के कारण उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। 11 फरवरी को दोनों अपने अधिवक्ता के साथ न्यायालय में उपस्थित हुए और आवेदन प्रस्तुत किया।
सुनवाई के दौरान कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक ईसरार गौरी की सुरक्षा में रहते हुए दोनों आरोपित चकमा देकर फरार हो गए। घटना की सूचना कोर्ट आरक्षक द्वारा लिखित रूप में न्यायालय को दी गई, जिसके आधार पर थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।