West Bengal Accused Arrested | 8.45 Crore Fraud, Share Market Scam

Author name

February 12, 2026



शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8 करोड़ 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को चांपा पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक क्रेटा कार, 12 विभिन्न बैंकों के चेकबुक, 9 डेबिट कार्ड, 8 क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड,

.

चांपा पुलिस के अनुसार, भूधर प्रसाद देवांगन (38) ने 30 जनवरी को चांपा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में उनकी पहचान कोलकाता निवासी विश्वजीत देबनाथ से हुई थी। आरोपी ने शेयर मार्केट में निवेश पर प्रति माह 5 प्रतिशत ब्याज का लालच दिया और अधिक लोगों को जोड़ने पर अतिरिक्त लाभ का झांसा दिया।

5% ब्याज का लालच देकर करोड़ों की ठगी

इस झांसे में आकर भूधर प्रसाद देवांगन और अन्य लोगों ने नकद, आरटीजीएस, एनईएफटी और चेक के माध्यम से कुल 8.45 करोड़ रुपए का निवेश कर दिया। शुरुआत के कुछ महीनों तक उन्हें 5 प्रतिशत ब्याज का भुगतान किया गया, लेकिन बाद में कंपनी में घाटा होने का बहाना बनाकर भुगतान बंद कर दिया गया। आरोपी लगातार पैसे लौटाने का झूठा आश्वासन देता रहा।

पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल से पकड़ा

मामले में चांपा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर आरोपी विश्वजीत देबनाथ को ईटला पोड़ा पारा, पोस्ट कालीघाट, थाना कोतवाली कृष्णानगर, जिला नदिया, पश्चिम बंगाल से हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने निवेश की गई रकम से क्रेटा कार खरीदी, सोना खरीदा, अपने घर का रंग-रोगन कराया और बैंक में सोना जमा किया। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में अन्य तथ्यों की जांच जारी है।



Source link