रायपुर की लापता छात्रा की राजिम में मिली लाश, 15 दिनों से थी तलाश, नहर किनारे सड़ी-गली हालत में मिला शव

Author name

February 14, 2026


CG News: रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र से 30 जनवरी से लापता 21 वर्षीय छात्रा चंचल साहू का शव लगभग 50 किलोमीटर दूर राजिम में नहर किनारे मिला है। सड़ी-गली …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 14 Feb 2026 06:24:38 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Feb 2026 06:24:38 PM (IST)

रायपुर की लापता छात्रा की राजिम में मिली लाश, 15 दिनों से थी तलाश, नहर किनारे सड़ी-गली हालत में मिला शव
रायपुर से लापता छात्रा का शव 50 किमी दूर राजिम में मिला

HighLights

  1. रायपुर से लापता छात्रा का शव 50 किमी दूर राजिम में मिला
  2. टिकरपारा थाना क्षेत्र से 30 जनवरी से थी लापता
  3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेंगे मौत के राज

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र से 30 जनवरी से लापता 21 वर्षीय छात्रा चंचल साहू का शव लगभग 50 किलोमीटर दूर राजिम में नहर किनारे मिला है। सड़ी-गली हालत में मिले शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों में मातम पसर गया है। पुलिस हत्या की आशंका से इंकार नहीं कर रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

30 जनवरी से थी लापता

जानकारी के मुताबिक, चंचल साहू कालेज में पढ़ाई कर रही थी और 30 जनवरी को अचानक घर से बिना बताए निकल गई थी। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की। रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने टिकरापारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। टिकरापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा के दोस्तों और परिचितों से पूछताछ शुरू की थी। मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही थी।

नहर किनारे सड़ी-गली हालत में मिला शव

इसी बीच गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामनगर-देवरी मार्ग पर नहर किनारे तेज बदबू आने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। ग्रामीणों ने झाड़ियों में एक युवती का सड़ा-गला शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान युवती की पहचान रायपुर के टिकरापारा से लापता चंचल साहू के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें- बीजापुर में जवानों का बड़ा एक्शन, कमांडरों के स्मारक ढहे, 5 किलो की IED को धमाके के साथ किया नष्ट

हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या के बाद शव को नहर किनारे फेंका गया हो सकता है। हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मौत के कारणों का राजफाश हो सकेगा।

गरियाबंद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं रायपुर पुलिस भी इस मामले में समन्वय कर रही है। मोबाइल काल डिटेल, अंतिम लोकेशन और छात्रा के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है।



Source link