24 फरवरी को पेश होगा बजट:OP चौधरी बोले- बजट महिलाओं, युवाओं और किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा

Author name

February 16, 2026




छत्तीसगढ़ सरकार का बजट 24 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। इसकी जानकारी वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी है। उन्होंने बताया कि राज्य विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है और अगले दिन 24 फरवरी को बजट प्रस्तुत किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि इस बार का बजट महिलाओं, युवाओं और किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। साथ ही यह बजट राज्य के सभी वर्गों के लिए लाभदायक होगा। उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि बजट के माध्यम से प्रदेश के विकास को गति मिले और जनहितकारी योजनाओं को और मजबूत किया जाए।



Source link