बदमाशा मम्मा की रंगदारी…पैसे नहीं देने पर की मारपीट,VIDEO:फतेशाह मार्केट में देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा, चोटिल पीड़ित देर रात पहुंचे कोतवाली थाने

Author name

February 19, 2026




रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेशाह मार्केट में निगरानी बदमाश ने रंगदारी नहीं देने पर मैकेनिक समेत 4 लोगों से मारपीट की है। आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ितों ने देर रात कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। पीड़ित का नाम इमरान खान और आरोपी का नाम वसीम खान उर्फ मम्मा पुलिस बताया जा रहा है। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला शिकायतकर्ता इमरान खान ने पुलिस को बताया कि, वो फतेशाह मार्केट में न्यू प्रीमियर ऑटो रिपेयरिंग वर्क शॉप के नाम से दुकान चलाता है। 18 फरवरी की रात 9.20 बजे नशे में वसीम खान उर्फ मम्मा आया और शराब खरीदने के लिए 500-1000 रुपए मांगे। इमरान ने पैसे देने से मना किया तो उसे धक्का मारा और दुकान में काम करने वाले फैजान से पैसे मांगे। फैजान ने भी पैसे देने से मना किया तो आरोपी गालियां देने हुए मारपीट करने लगा। इमरान–फैजान से मारपीट करने के बाद दुकान में गाड़ी बनवाने आए ग्राहक मोईन से आरोपी ने पैसे मांगे। मोईन ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी वसीम ने हथौडी लेकर उसे मारने का प्रयास किया। राहगीरों ने उसे हटाने की कोशिश की, तो दुकान के पास खड़े मोहम्मद फैजान खान, मोहम्मद जुबैर, वसीम अहमद से भी मारपीट की। घायलों को इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराकर पीड़ित इमरान खान उर्फ मम्मा की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों के साथ मुस्लिम समुदाय के सदस्य पहुंचे थाना पीड़ित इमरान खान के साथ मुस्लिम समुदाय के लोग देर रात कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि, देर रात विवाद करने के बाद आरोपी ने दोबारा पीड़ितों के पास पहुंचकर धमकियां दी है।



Source link