![]()
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के नागपुर रेल मंडल के गोंदिया स्टेशन में वॉशेबल एप्रन लगाने का काम तेजी से कराने की योजना है। इसके चलते रेलवे ने इस रूट की 10 ट्रेनों को 3 से 24 मई तक कैंसिल कर दिया है। वहीं, इस दौरान गोंदिया से बिलासपुर-हावड़ा और कटनी रूट पर चलने वाली 30 गाड़ियां गोंदिया स्टेशन से पहले ही रोक दी जाएगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि गोंदिया स्टेशन जोन का एक महत्वपूर्ण जंक्शन स्टेशन है, जहां यात्री एवं कोचिंग ट्रेनों का ठहराव एवं प्राथमिक अनुरक्षण का कार्य नियमित रूप से किया जाता है। इसलिए स्टेशन की लाइन संख्या-05 पर वॉशेबल एप्रन निर्माण कार्य प्रस्तावित है। वाशेबल एप्रन बनने के बाद ट्रेनों की परिचालन दक्षता, स्वच्छता और संरचनात्मक सुरक्षा को और अधिक व्यवस्थित और सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। एप्रन का काम 3 मई से 22 मई तक किया जाएगा। इसके चलते कई यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रद्द होने वाली गाड़ियां
Source link