Bhopal Conversion Gang Sisters Target Poor Girls for High-Profile Parties

Author name

February 24, 2026


फराज शेख। भोपाल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस ने अमरीन और आफरीन समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी 3 आरोपियों की तलाश कर रही है। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने अमरीन और आफरीन समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी 3 आरोपियों की तलाश कर रही है।

भोपाल में धर्म परिवर्तन गिरोह की सरगना निकली दो सगी बहनों की चौंकाने वाली करतूत सामने आई है। उनका काम अमीर युवकों को लड़कियां सप्लाई और धर्मांतरण कराना था। इसी काली कमाई के बूते वे अब्बास नगर की झुग्गी बस्ती से निकलकर आशिमा मॉल के पास स्थित सागर रॉयल विला में आलीशान घर तक पहुंचीं। अमरीन और आफरीन नाम की ये बहनें लग्जरी लाइफ स्टाइल जीती थीं।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब रविवार रात को भोपाल और छत्तीसगढ़ की रहने वाली दो युवतियां राजधानी के बाग सेवनिया थाने पहुंच गईं। दोनों ने थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। 21 और 32 साल की दोनों पीड़िताओं की आपसी पहचान इंस्टाग्राम चैट के जरिए हुई थी।

पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। सोमवार को अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन अन्य आरोपी बिलाल, चानू और यासिर की तलाश की जा रही है।

अमरीन और आफरीन ने पुलिस को बताया कि वे गरीब घरों की लड़कियों को टारगेट करती थीं। पहले मदद के नाम पर घरेलू काम के लिए रखती थीं, फिर हाई प्रोफाइल लाइफ स्टाइल का सपना दिखाकर बड़ी पार्टीज में ले जाती थी। वहां उन्हें अमीरजादों के आगे परोस दिया करती थीं।

शराब और ड्रग्स लेने के लिए दबाव डालती थीं

पीड़िताओं ने FIR में बताया है कि चंदन यादव, सागर रॉयल विला में अमरीन-आफरीन के साथ रहता है। वह दोनों बहनों के संपर्क में आने के बाद इस्लाम अपना चुका है। अमरीन और आफरीन दोनों पीड़िताओं को गुजरात और मुंबई ले गई थीं। वहां भी उन्होंने अनजान लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। शराब पीने और एमडी ड्रग्स लेने के लिए भी दबाव डालती थीं।

अमरीन के मोबाइल में कई संदिग्ध वाट्सऐप ग्रुप मिले

पुलिस ने अमरीन, आफरीन और चंदन के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। इनकी जांच कराई जाएगी। अमरीन के मोबाइल में कई संदिग्ध वाट्सऐप ग्रुप मिले हैं। कई युवतियों के फोटो भी हैं।

पुलिस को अमरीन और आफरीन के देह व्यापार गिरोह से जुड़े होने के भी सबूत मिले हैं। उनके गिरोह में चंदन यादव के अलावा बिलाल और यासिर भी काम करते थे। दोनों पीड़िताओं से तीनों युवक कई बार रेप कर चुके हैं। वे किसी को भी वारदात के बारे में बताने पर बदनाम करने की धमकी देते थे।

चंदन ने कहा- मुस्लिम बनो, अच्छी जगह शादी कराऊंगा

भोपाल की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया- मैं अमरीन के घर काम करती थी। एक दिन चंदन और अमरीन के बीच विवाद हो गया था। चंदन नाराज होकर कहीं चला गया। अमरीन ने मुझे कहा कि चंदन को तलाशने चलना है। मैं उसके साथ चली गई। हम दोनों नारायण नगर में रहने वाली चंदन की बहन के घर पहुंचे। वहां चंदन मिल गया, कुछ देर बाद अमरीन कहीं चली गई।

इस दौरान चंदन ने पहली बार मेरे साथ रेप किया। किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बदनामी का डर भी दिखाया।

चंदन ने कहा- मैं इस्लाम अपना चुका हूं, तुम भी मुस्लिम बन जाओ। तुम्हारी शादी अच्छी जगह करा दूंगा। चंदन की बातों में आकर मैं मुस्लिम बन गई। इसके बाद अमरीन ने मुझे बुरका पहनने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया।

पीड़िताओं ने बताया कि चंदन यादव भी अमरीन के साथ ही रहता था।

पीड़िताओं ने बताया कि चंदन यादव भी अमरीन के साथ ही रहता था।

युवतियों को 10 हजार महीना देती थी बहनें

छत्तीसगढ़ में मुंगेली जिले में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया- अमरीन काम के बहाने मुझे गुजरात के अहमदाबाद भी ले गई। वहां यासिर नाम के उसके रिश्तेदार ने भी मेरे साथ रेप किया। इसी तरह अलग-अलग समय में अमरीन के भाई बिलाल और चानू ने भी मेरे साथ रेप किया। सभी के पास अमरीन किसी बहाने से मुझे लेकर पहुंची और अकेला छोड़कर चली गई थी।

दोनों ही पीड़िताओं ने पुलिस को यह भी बताया कि अमरीन-आफरीन दोनों को अपने घर में रखती थीं। उन्हें 10 हजार रुपए महीना में घरेलू काम करने होते थे। खाना, घूमना और पबिंग-क्लबिंग फ्री में करने को मिलती थी।

शिकायत करने पर हत्या की धमकी मिली

पीड़िताओं ने बताया कि जब हमने अमरीन के पास से काम छोड़ने की बात कही तो उसने धमकी दी कि किसी को हमारे संबंध में कुछ मत बताना। कभी मुंह खोलने की हिमाकत मत करना। हमारे संबंध कई बड़े लोगों से हैं। हमारे खिलाफ कभी भी कोई बात सुनने को मिली तो जान से हाथ तक धोना पड़ सकता है।

मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

ब्यूटीशियन से नशा देकर रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय ब्यूटीशियन ने भोपाल में 3 लोगों के खिलाफ रेप और एक महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने की एफआईआर कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरीन, उसकी छोटी बहन आफरीन और उसके दोस्त चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link