बिलासपुर में प्रेमी के घर युवती ने लगाई थी फांसी, अब युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

Author name

March 1, 2026


घर छोड़कर आयी युवती ने अपने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उ …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 01 Mar 2026 04:22:51 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Mar 2026 04:31:40 PM (IST)

बिलासपुर में प्रेमी के घर युवती ने लगाई थी फांसी, अब युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज

HighLights

  1. युवती ने प्रेमी के घर पर लगा ली फांसी
  2. परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज
  3. समझाइश के बाद भी घर नहीं लौटी युवती

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार में रहने वाली युवती तीन दिन पहले धनगंवा में रहने वाले अपने प्रेमी के घर चली गई। वहां दो दिन रहने के बाद युवती की लाश कमरे के रोशनदान में फांसी पर लटकी मिली। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। युवती के स्वजन का बयान लेकर पुलिस ने युवती के प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। अब आरोपित की तलाश की जा रही है।

मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार में रहने वाली मल्लिका कुर्रे की शुक्रवार की सुबह धनगंवा में रहने वाले राजू लहरिया के घर फांसी पर लटकी मिली थी। पूछताछ में पता चला कि युवती मंगलवार को मेला देखने जाने के नाम पर घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी।

इसके कुछ देर बाद राजू लहरिया ने उसके परिवार वालों को कॉल किया। उसने बताया कि मल्लिका उसके घर पर आ गई है। उसने युवती के परिवार वालों को घर लेकर जाने के लिए कहा। युवती के घरवालों इनकार कर दिया। इसके बाद राजू ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। तब पुलिस ने भी उसे समझाइश दी थी। जब युवती नहीं मानी तब पुलिस लौट आई।

परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार

गुरुवार की रात राजू और उसके परिवार वाले भोजन के बाद सोने चले गए। शुक्रवार की सुबह मल्लिका की लाश मिलने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। तब स्वजन ने राजू की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।



Source link