बिजली चोरी करने वालों की खैर नहीं! बिलासपुर में विभाग की बड़ी छापेमारी, 18 लोग पकड़े गए

Author name

March 1, 2026


नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बिजली वितरण कंपनी और उनकी सतर्कता टीम ने मस्तूरी और मल्हार क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाकर बिजली चोरी के बड़े खेल का पर्दाफाश किया है।

सहायक अभियंताओं की टीम ने 137 कनेक्शनों की सूक्ष्मता से जांच की, जिसमें 18 उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए। टीम ने इन सभी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जुर्माने की कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सघन जांच और कार्रवाई का विवरण

विद्युत वितरण कंपनी के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सहायक अभियंताओं की एक संयुक्त टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में औचक दबिश दी। जांच दल में जीके साहू, शिखा खाण्डे, कौशल कुमार जायसवाल, प्रवीण कौशिक और दीप्ति यादव व अन्य अधिकारी शामिल थे।

टीम ने जब मस्तूरी, मल्हार, किरारी और जयरामनगर क्षेत्रों के घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की, तो भारी अनियमितताएं उजागर हुईं।

जांच के दौरान पाया गया कि कई उपभोक्ता मीटर को बायपास कर सीधे तौर पर बिजली का उपयोग कर रहे थे, जिससे विभाग को लाखों रुपये के राजस्व की हानि हो रही थी।

अधिकारियों ने मौके पर ही अवैध कनेक्शनों को काटा और चोरी के उपकरण जब्त किए। विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अवैध उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।

बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं का विवरण

विभाग द्वारा पकड़े गए प्रमुख उपभोक्ताओं और चोरी के प्रकार की सूची इस प्रकार है-

शत्रुहन देवांगन (दर्रीघाट) – मीटर बायपास

सर्वेश कुमार सुमन (किरारी) – मीटर बायपास

जाग्रेश्वर प्रसाद (किरारी) – मीटर बायपास

सुरेन्द्र कुमार कुर्रे (मस्तूरी) – मीटर बायपास

रामनारायण यादव (मस्तूरी) – मीटर बायपास

दीपक सिंह (मस्तूरी कर्रा) – मीटर बायपास

दिलीप कुमार निर्णेजक (वेद परसदा) – मीटर बायपास

बसंत कुमार (वेद परसदा) – मीटर बायपास

रामनारायण प्रसाद (वेद परसदा) – मीटर बायपास

युवराज साहू (वेद परसदा) – मीटर बायपास

सत्येन्द्र कुमार (मल्हार) – मीटर बायपास

अशोक कुमार साहू (मल्हार) – सीधी चोरी

प्रमोद शर्मा (जयरामनगर) – सीधी चोरी



Source link