![]()
एक समय ऐसा भी था जब हालातों ने उन्हें गांव से बाहर जाने पर मजबूर कर दिया था, लेकिन आज वही युवा चेहरा जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में अपने क्षेत्र का नेतृत्व कर रहा है। यह कहानी है गौरीशंकर कश्यप की, जिन्होंने संघर्षों को अपनी ताकत बनाया और जनसेवा को अपने जीवन का केंद्र। साधारण परिवार से निकलकर सामाजिक चुनौतियों का सामना करते हुए उन्होंने सेवा, साहस और समर्पण के साथ अपनी अलग पहचान बनाई। गरीबों की मदद करना हो, सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठानी हो या युवाओं को संगठित कर सकारात्मक दिशा देनी हो हर कदम पर उन्होंने जमीन से जुड़कर काम किया। आज वे केवल एक पद पर आसीन जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि भरोसे की आवाज और परिवर्तन के प्रतीक माने जाते हैं। उनका सफर यह साबित करता है कि यदि इरादे मजबूत हों और समाज के प्रति समर्पण सच्चा हो, तो विपरीत परिस्थितियां भी नेतृत्व की नई कहानी लिख सकती हैं।
Source link