सक्ती जिला के जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली निवासी भीष्म सिदार पिता नवरात्न सिदार (15) कक्षा 9वीं की छात्र था। उसे मोबाइल पर फ्री-फायर गेम खेलने का लत था। उसके मोबाइल में मसगुल हो जाने से परिजन परेशान रहते थे। परिजनों द्वारा मना करने पर नहीं मानता था। 13 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। इससे उसकी सेहत बिगड़ गई।
By Yogeshwar Sharma
Publish Date: Sun, 27 Oct 2024 12:53:51 AM (IST)
Updated Date: Sun, 27 Oct 2024 12:53:51 AM (IST)

HighLights
- 13 दिन उपचार के बाद निजी अस्पताल में गई जान
- बालाजी मेट्रो अस्पताल में उपचार किया जा रहा था।
- पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़ : मोबाइल में फ्री फायर गेम खेलने को लेकर छात्र तनाव में रहने लगा। इसी तनावपूर्ण हालात में उसने जहर का सेवन कर लिया। गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल दाखिल कराया गया जहां 13 दिन चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।
परिजनों ने उसे डभरा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सप्ताह भर उपचार के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इस पर डाक्टरों ने 19 अक्टूबर को रायगढ़ रेफर कर दिया। यहां बालाजी मेट्रो अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। 13 दिन उपचार चलने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मर्ग डायरी संबंधित थाना भेजी गई है।
घरघोड़ा पुलिस ने रेलवे का तांबा तार चोरी के एक और मामले को सुलझाया
रेलवे लाइन पोल से कैटनरी तांबा। तार चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपितो को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपित से तांबा तार जब्त कर जेल भेजा है।
प्रार्थी अजय निकुंज, निवासी साड़ा कालोनी कोरबा, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराया कि 16-17 अक्टूबर की मध्यरात्रि में अज्ञात चोरों ने ग्राम बरकसपाली रेलवे लाइन के पोल नंबर 40/2, 41/7 से लगभग 100 मीटर कैटनरी तांबा तार (कीमत 35,000) चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपितो के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान संदिग्ध नोहर सिंह, निवासी कोगनारा, को मुखबिर की सूचना के आधार पर हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी देवनाथ राठिया के साथ मिलकर बरकसपाली रेलवे लाइन से तांबा तार काटकर चोरी की थी। दोनों आरोपियों ने बांस और लोहे की आरी का उपयोग कर तांबा तार के टुकड़े किए थे। नोहर सिंह के निशानदेही पर 30 मीटर कैटनरी तांबा तार (कीमत 25,000) और चोरी में प्रयुक्त आरी पत्ती बरामद की गई। प्रकरण में दो आरोपियों के होने से धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई। पुलिस ने देवनाथ राठिया की तलाश कर उसे हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में बताया कि उसने नोहर सिंह के साथ मिलकर तांबा तार को काटा और आपस में बांट लिया। देवनाथ राठिया से 69 मीटर कैटनरी तांबा तार (कीमत 55,000) बरामद हुआ, जिसे गवाहों के सामने विधिवत जब्त कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपित देवनाथ राठिया पहले भी चोरी के अपराध (अपराध क्र. 433/22 धारा 379, 34 भादवि) में संलिप्त रह चुका है। दोनों नोहर सिंह पिता लाला राम उम्र 35 वर्ष केराकछार, थाना करतला जिला कोरबा कोगनारा, थाना घरघोडा, देवनाथ राठिया पिता वीरसिंह राठिया उम्र 36 वर्ष ग्राम कोगनारा, थाना घरघोडा जिला रायगढ छ.ग को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।