Chhattisgarh Raigarh Illegal purchase and sale of diesel | रायगढ़ में डीजल की अवैध खरीदी-बिक्री: घर में 340 लीटर मिला अवैध डीजल, दो मामलों में मां-बेटा समेत 3 लोगों पर कार्रवाई, ट्रक-ट्रेलर चालकों से खरीदी करते थे – Raigarh News

Author name

May 4, 2025


कम दाम में डीजल को खरीदकर ज्यादा दाम में बेचा जा रहा था

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में डीजल की अवैध खरीदी-ब्रिकी लंबे समय से चली आ रही है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो घरों में दबिश दी और अवैध रूप से काफी मात्रा में डीजल को भंडारण करके रखने को लेकर मां-बेटा समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

.

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिल रही थी कि छोटे देवगांव के दो घरों में ट्रक-ट्रेलर के चालकों से कम दामों में डीजल खरीदकर उसका भंडारण किया जा रहा है।

ऐसे में कल पुलिस की टीम संदेही तरूण गुप्ता के घर पहुंची। जहां घर में तरूण व उसकी मां संतोषी गुप्ता 48 साल मिले, उनसे डीजल के बारे में पूछताछ करने पर पहले टालमटोल किया, लेकिन जब पुलिस ने उनके घर की जांच पड़ताल की, तो वहां अलग-अलग डिब्बों में 260 लीटर डीजल मिला।

जिसके बारे में लायसेंस व अन्य दस्तावेज की मांग की गई, तो उनके पास कुछ नहीं मिला। ऐसे में पुलिस ने 260 लीटर डीजल को जब्त करते हुए आरोपी मां-बेटा के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

अवैध रूप से घर में डीजल का भंडारण किया जा रहा था

अवैध रूप से घर में डीजल का भंडारण किया जा रहा था

यहां 80 लीटर डीजल पकड़ाया इसके बाद पुलिस की टीम छोटे देवगांव निवासी अनसुईया केशरवानी 47 साल के घर पहुंची। जहां पुलिस ने जांच किया, तो अनसुईया के घर में अलग-अलग डिब्बों में अवैध रूप से रखा डीजल मिला।

जिसके बारे में दस्तावेज मांगने पर उसके पास कुछ नहीं था। ऐसे में पुलिस ने यहां से 80 लीटर अवैध डीजल जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

लगातार कर रहे निगरानी इस संबंध में खरसिया थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर ने बताया कि पिछले लंबे समय से इस क्षेत्र में डीजल की अवैध खरीदी बिक्री की जा रही थी और लगातार इसकी शिकायते आ रही थी।

ऐसे में कल दो घरों में दबिश दिया गया। ये लोग 50-55 रुपए में डीजल की खरीदी करते थे और 80 से 85 रुपए तक में इसकी बिक्री करते थे। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों की लगातार निगरानी की जा रही है।



Source link