Lured by work from home, then duped of Rs 61 lakh | वर्क फ्रॉम होम का लालच…फिर ठगे 61 लाख: हर दिन 6 हजार का प्रॉफिट दिखाया; राजस्थान से ऑनलाइन मार्केटिंग का संचालन करने वाले 4 पकड़ाए – Jagdalpur News

Author name

May 13, 2025


छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के एक युवक से 61 लाख रुपए की साइबर ठगी हुई है। ग्राम पंचायत हारम के रहने वाले भूपेंद्र तेलामी को ठगों ने पहले ऑनलाइन मार्केटिंग बिजनेस से जोड़ा, प्रॉफिट दिलाया, फिर अलग-अलग खाते में कुल 61 लाख रुपए डलवाकर फ्रॉड कर दिया।

.

मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। पीड़ित के मुताबिक, उनके व्हाट्सअप पर वर्क फ्रॉम होम के नाम पर एक कंपनी (द गुड गाइस इलेक्ट्रानिक कंपनी) का मैसेज आया था। जिसमें हर दिन 1200 से 6000 रुपए तक कमाने का जिक्र था। जिससे वह जुड़ गया।

ऑनलाइन जुड़ने के बाद उसके वॉलेट में 10 हजार रुपए भी आ गए। इसके बाद कई इसी तरह झांसे में लेकर ठगी की। फिर अपने मोबाइल बंद कर दिए। आरोपी ये काम का संचालन राजस्थान से कर रहे थे।

साइबर ठगी के आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

साइबर ठगी के आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

फ्रॉड ने डेमो भी करवाया

भूपेंद्र तेलामी ने बताया कि ठगों ने उन्हें डेमो करने को कहा। जिसमें 20 टेंडर को ओपन करना था। टेंडर में इलेक्ट्रॉनिक सामान था। उसमें कुछ पैसे भी लगाने थे। जिसमें से प्रॉफिट निकल कर लाभ में शामिल हो रहा था।

टेंडर पूरा करने के बाद लगाई हुई राशि और लाभ एक साथ युवक के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया गया था। लाभ देखकर फिर युवक टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ गया। यहीं से ठगी का असली खेल शुरू हुआ।

भरोसे में लेकर अलग-अलग खातों में पैसे डलवाए

युवक से फाइनेंशियल कंसल्टेंट से संपर्क करने को कहा गया। उसे मोबाइल नंबर भी दिए गए। जिसके बाद युवक को कई अलग-अलग खातों में पैसे डलवाने कहा गया। उसे भरोसे में लिया गया। वहीं बैंक खातों में लगभग 61 लाख रुपए डलवा लिए।

जब उसने सारे पैसे डाले और फिर फ्रॉड ने फोन बंद कर दिया, कोई रिप्लाई नहीं दिया तो उसे आभास हुआ कि उसके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हो गया है।

आरोपियों के कब्जे से 5 लाख बरामद किए गए है।

आरोपियों के कब्जे से 5 लाख बरामद किए गए है।

पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की

वहीं युवक की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज की। जिसके बाद SP गौरव राय ने जवानों की एक टीम बनाई। साइबर सेल को भी एक्टिव किया गया। युवक ने जिन बैंक खातों में पैसे ट्रांजक्शन किए थे, फोन नंबर और टेलीग्राम चैनल की डिटेल्स निकलवाई गई। पता चला कि ये खाते राजस्थान के हैं, तो उनके लोकेशन निकलवाए।

राजस्थान से पकड़ाए 4 ठग

SP गौरव राय ने टीम को फौरन राजस्थान भेजा। जिसके बाद जोधपुर से बीरम राम नायक (25), पेम्पाराम (25), फलोदी से शिशुपाल और जयपुर से जितेंद्र मैरोटा (25) को पकड़ा गया। इनके पास से ठगी के 5 लाख रुपए बरामद किए गए। साथ ही इनके बैंक खाते में 3 लाख रुपए को होल्ड करवाया गया।

प्रतिकात्मक फोटो

प्रतिकात्मक फोटो

SP बोले- अवेयर रहें, फ्रॉड से बचें

दंतेवाड़ा SP गौरव राय ने कहा कि, शिकायत के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई थी। टीम ने अच्छा काम किया। सभी मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि साइबर फ्रॉड से बचें।

टीम में ये अफसरजवान थे शामिल

इस गिरोह को पकड़ने में TI नरेश सलाम, उप नि. रूपेश नारंग, रामकुमार श्याम, प्रधान आरक्षक राजकुमार सिंह, आरक्षक अभिजीत वेट्टी, आरक्षक गजेंद्र ध्रुव, संतोष दिवान, भुनेश्वर नेताम शामिल थे।

………………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

50 करोड़ ठगकर रायपुर से भागने वाले थे विदेश:बिना बैंक जाए दिलाते थे लोन, 4 पार्टनर और 2 लड़कियों ने 250 लोगों को फंसाया

साइबर क्रिमिनल और ठग लोगों को ठगने के लिए हर रोज नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। हाल ही में लोन दिलाकर ठगी का केस चर्चा में है। इस स्कैम में कंपनी के लोग पहले टारगेट को कॉल करते हैं, फिर लोन और उसके फायदे के बारे में बताते हैं। बिना बैंक जाए लाखों का लोन दिलाते हैं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link