Action against illegal liquor in Meko Salka | मेको सलका में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: एमपी की बीयर समेत 12.4 लीटर मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

Author name

May 28, 2025



कोरिया के मेको सलका क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी

कोरिया के मेको सलका क्षेत्र में आबकारी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान के दौरान छापेमारी की। इस दौरान कुल 12.4 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई। जब्त की गई मदिरा में मध्यप्रदेश की 5.2 लीटर स्प्रिंट, 3.2 लीटर बीयर और 4 लीटर हाथ भट्टी की देशी शराब श

.

आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 व 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मेको सलका निवासी 29 वर्षीय नरेश पिता रामबरन को आरोपी बनाया गया है।

विवेचक अधिकारी सपना सिन्हा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम में मुख्य आरक्षक बबुआ राम, किसुन राम, आरक्षक नरेंद्र राजवाड़े, हेमन्त राजवाड़े और महिला नगर सैनिक रुमा शामिल थे। कार्रवाई में कोई वाहन जब्त नहीं हुआ। आबकारी पुलिस अवैध शराब के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि अवैध शराब का व्यापार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



Source link