Korba rape with elder sister, the younger sister kidnapped | बड़ी बहन से रेप के बाद छोटी बहन का अपहरण: जंगल में मिली 9 साल की मासूम; देर रात साथ ले गया था युवक, गिरफ्तार – Chhattisgarh News

Author name

June 22, 2025


छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पहले बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म हुआ और अब 9 साल के मासूम को सोते समय किडनैप कर लिया गया। हालांकि, पुलिस ने घटना के 5 घंटे बाद मासूम को पास के जंगल से सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। घटना सिविल

.

घटना शुक्रवार देर रात की है। जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन क्षेत्र में महिला अपनी 2 बेटियों के साथ तिरपाल-पॉलीथिन से बने कच्चे घर में रहती है। जहां 9 वर्षीय नाबालिग बड़ी बहन के साथ सोई हुई थी। परिजनों की नींद खुली तो वह गायब मिली।

पुलिस ने बच्ची पास के जंगल से सकुशल बरामद किया है।

पुलिस ने बच्ची पास के जंगल से सकुशल बरामद किया है।

सुबह पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज कराई

परिजनों को खोजबीन के दौरान आंगन में किसी भारी सामान के गिरे होने के निशान मिले। उन्होंने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की, लेकिन किसी तरह का सुराग हाथ नहीं लगा। आखिरकार पीड़ित परिवार शनिवार सुबह थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

नाबालिग की मां ने सुबह थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

नाबालिग की मां ने सुबह थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

बच्ची को जंगल से सुरक्षित खोज निकाला

जैसे ही अपहरण की खबर मिली एसपी ने कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। एएसपी नीतिश ठाकुर और सीएसपी कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीम ने नाबालिग की खोजबीन शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने बच्ची को दादर के जंगल से सुरक्षित खोज निकाला।

नाबालिग से पूछताछ के बाद आरोपी को पकड़ा गया

नाबालिग से पूछताछ के बाद वैधानिक कार्रवाई की गई। बच्ची से पूछताछ में आरोपी की पहचान दशरथ सिदार (19 वर्ष) निवासी पोड़ीबहार के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपहरण का अपराध स्वीकार किया। वह बहला-फुसला कर बच्ची को अपने साथ ले गया था।

पुलिस ने नाबालिग के किडनैपिंग के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने नाबालिग के किडनैपिंग के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

एक महीने पहले बड़ी बेटी से हुआ था रेप

जानकारी के मुताबिक महिला रोजी मजदूरी कर दोनों बेटियों का भरण-पोषण करते आ रही है। एक महीने पहले ही उसकी बड़ी बेटी के साथ भी रेप की घटना हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया था। इस बार उसकी छोटी बेटी के अपहरण का मामला सामने आया है।

आरोपी युवक को भेजा गया जेल

कोरबा सीएपी भूषण एक्का ने बताया कि आरोपी दशरथ सिदार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।



Source link