Chhattisgarh Suitcase Case: रायपुर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, वकील ही निकला कातिल, पैसों के लिए पत्नी संग की हत्या

Author name

June 24, 2025


राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में ट्रंक में मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मृतक की पहचान किशोर पैंकरा निवासी रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी को दिल्ली से हिरासत में लिया है।

By ADITYA KUMAR

Publish Date: Tue, 24 Jun 2025 02:52:21 PM (IST)

Updated Date: Tue, 24 Jun 2025 02:52:21 PM (IST)

Chhattisgarh Suitcase Case: रायपुर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, वकील ही निकला कातिल, पैसों के लिए पत्नी संग की हत्या
रायपुर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, वकील ही निकला कातिल

HighLights

  1. रायपुर पुलिस ने किया कांड का पर्दाफाश
  2. मकान की डील बना मौत की वजह
  3. अंकित उपाध्याय इस साजिश का मास्टरमाइंड

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में ट्रंक में मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मृतक की पहचान किशोर पैंकरा निवासी रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी को दिल्ली से हिरासत में लिया है। दोनों को मंगलवार शाम दिल्ली एयरपोर्ट से रायपुर लाया जाएगा।

मकान की खरीद-फरोख्त से हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, हत्या की वजह पैसों का लेनदेन और मकान की खरीद-फरोख्त को लेकर हुआ विवाद था। किशोर पैंकरा अपना मकान 30 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था। बाद में आरोपी वकील अंकित उपाध्याय उसी मकान को 50 लाख रुपये में बेच दिया। लेकिन किशोर को इसकी जानकारी नहीं दी।

किशोर ने और 10 लाख मांगे

जब मृतक किशोर को इसकी भनक लगी, तो उसने सौदे से हिस्सेदारी मांगते हुए 10 लाख रुपये और मांगे। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि वकील अंकित उपाध्याय ने पत्नी शिवानी और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर किशोर की हत्या कर दी।

पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधी

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस की मदद से रायपुर पुलिस ने अंकित और उसकी पत्नी को पकड़ा। वहीं दो अन्य सहयोगियों को रायपुर पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया था।



Source link