![]()
रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल परिसर स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ACI) में नाइट ड्यूटी में तैनात गार्ड ने चोरी की है। उसने सो रही महिला के ब्लाउज में हाथ डालकर पर्स और मोबाइल चोरी कर लिया। मामला बुधवार रात करीब 12 बजे का है।
.
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसमें गार्ड ICU के सामने बने कॉरिडोर के सामने सोई हुई महिला का पर्स और मोबाइल निकालते हुए नजर आ रहा है। फिलहाल, पूरे मामले पर हॉस्पिटल प्रबंधन ने एक्शन लेने की बात कही है।
यह खबर अपडेट हो रही है…