the body of a young man found hanging from a noose under the bed | पलंग के नीचे फंदे से लटकी मिली युवक की लाश: गले से लेकर सीने तक का हिस्सा झूला, हाथ-पैर जमीन से टिका हुआ मिला – Jagdalpur News

Author name

July 1, 2025



छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में एक निजी टेंट हाउस में युवक की लाश मिली है। पलंग के नीचे लोहे के एंगल से गमछे से गला बंधा हुआ है। हाथ समेत कमरे से लेकर पैर तक का हिस्सा जमीन में टिका हुआ है। ये हत्या है या फिर सुसाइड फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर

.

जानकारी के मुताबिक, मृत युवक का नाम लाल बाबू राउत (27) है। वह बिहार का रहने वाला था। पिछले कुछ समय से दंतेवाड़ा के राजकुमार टेंट हाउस में पिकअप चलाने का काम कर रहा था। वहीं टेंट हाउस में काम करने वाले अन्य 8 लोगों के साथ पातररास में ही रहता था। सोमवार को उसकी लाश मिली है।

साथ में रहने वालों से पूछताछ जारी

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, जहां लाल बाबू राउत रहता था, उसी जगह अन्य 8 लोग और रहते थे। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि सभी एक कमरे में एक साथ सोते थे। रविवार की रात ये कहीं चला गया था। सभी सोए हुए थे। वहीं सोमवार की दोपहर इनमें से किसी एक ने पलंग के नीचे लाश देखी।

हत्या की आशंका

जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। हालांकि, पुलिस ने भी जिस कंडीशन में इसकी लाश देखी उससे ये लग रहा है कि हत्या को आत्महत्या करार देने की कोशिश की गई है। नीचे कंबल बिछाया हुआ है। टेंट के कपड़े का फंदा बना हुआ है। मुंह से खून भी निकला हुआ है। वहीं पुलिस युवक की कॉल हिस्ट्री खंगाल रही है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

परिजनों से भी बातचीत करने की कोशिश की जा रही है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने कहा कि, प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक सुसाइड है। लेकिन, फिर भी पुलिस हर एक एंगल से मामले की जांच कर रही है।



Source link