Heavy Rain Alert: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी… अगले 2 दिन के लिए 25 जिलों में अलर्ट जारी

Author name

July 7, 2025


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर, Heavy Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून (Monsoon) पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। बीते 24 घंटों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के अधिकांश जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया।

मौसम विभाग के मुताबिक, सात और आठ जुलाई को मध्य छत्तीसगढ़ के लिए रेड अलर्ट और रायपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

यहां भी क्लिक करें – बारिश के जल के टोटके से भर जाएगी आपकी तिजोरी, राहु-केतु दोष में देता है राहत

naidunia_image

(बीजापुर में माटवाड़ा के पास जाम में तीन घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस। l नईदुनिया)

इन जिलों के लिए चेतावनी

राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर जैसे जिलों में अगले 24 घंटों के भीतर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 40 से 60 किमी प्रति घंटा की तेज हवा और बारिश की संभावना है।

यहां भी क्लिक करें – शिवपुरी से गांव तक बने बाढ़ जैसे हालात, कई रास्ते बंद, गाड़ियां पानी में डूबीं



Source link