Body of a young man found in Mand river, Raigarh, Chhattisgarh | रायगढ़ के मांड नदी में मिला युवक का शव: ग्रामीणों ने देखी लाश, माथे पर पुराने चोट के निशान; शिनाख्त में जूटी पुलिस – Raigarh News

Author name

July 13, 2025


शव को पानी से बाहर निकालकर पुलिस मृतक की शिनाख्त में जूटी

रायगढ़ जिले के मांड नदी में एक युवक का शव मिला है, जो पानी में औंधे मुंह पड़ा हुआ था। 13 जुलाई को बायंट-टायंग के पास ग्रामीणों ने लाश देखा को तुरंत थाने में सूचना दी। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच करते हुए उसे पानी से बाहर निकाला गया। जहां ग्रामीणों से उसके बारे में पूछताछ करने पर उसका कुछ पता नहीं चल सका।

ऐसे में पुलिस ने मृतक की शिनाख्त शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उसके माथे के पास पुराना चोट का निशान है और अभी शरीर में नया कोई चोट नहीं है।

ग्रामीणों ने पानी में शव को देखने के बाद मामले की सूचना थाना में दी

ग्रामीणों ने पानी में शव को देखने के बाद मामले की सूचना थाना में दी

पोस्टमॉर्टम के बाद खुलासा

कोतरा रोड पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

मृतक के शिनाख्त के लिए आसपास गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।



Source link