Operation Abujhmad… Encounter of 6 Naxalites worth Rs 48 lakh | ऑपरेशन अबूझमाड़…48 लाख के 6 नक्सलियों का एनकाउंटर: बड़े लीडर्स को सुरक्षा देती थी यूनिट, कमांडर भी मारा गया; शव-हथियारों का जखीरा लेकर लौटी फोर्स – Chhattisgarh News

Author name

July 20, 2025


मौके से भारी मात्रा में हथियार और सामन बरामद किए गए।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 2 दिन पहले हुई मुठभेड़ में 48 लाख रुपए के 6 नक्सली मारे गए हैं। इन सभी के शवों समेत हथियारों जा जखीरा लेकर फोर्स लौट आई है। मारे गए नक्सली में PLGA प्लाटून नंबर 1 का कमांडर समेत अन्य सदस्य शामिल हैं। सभी पर 8-8 लाख रुपए

.

मारे गए नक्सली नक्सल संगठन के बड़े लीडरों के लिए सुरक्षा देते थे। उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान सुरक्षित पहुंचाने का काम करते थे। या ये कहें कि ये नक्सल संगठन में PLGA प्लाटून नंबर के बेस्ट फाइटर्स थे। 18 जुलाई को जवानों ने इनके गढ़ में घुसकर इन्हें घेरकर मारा है। मौके से स्नाइपर, AK-47, इंसास और SLR जैसे राइफल बरामद किया गया है।

एनकाउंटर वाली जगह से हथियारों का जखीरा मिला है।

एनकाउंटर वाली जगह से हथियारों का जखीरा मिला है।

स्नाइपर, AK-47, इंसास और SLR जैसे राइफल बरामद

स्नाइपर, AK-47, इंसास और SLR जैसे राइफल बरामद

पहले जानिए मारे गए नक्सलियों के नाम और पद

  1. राहुल पुनेम उर्फ लच्छू पुनेम (38), DVCM, कमांडर PLGA प्लाटून 1, 8 लाख रुपए इनाम
  2. उंगी टाटी (24), PM, PLGA प्लाटून 1 सदस्य,8 लाख रुपए इनाम
  3. मनीषा (25), PM, PLGA प्लाटून 1 सदस्य, 8 लाख रुपए इनाम, 8 लाख रुपए इनाम
  4. टाटी मीना उर्फ सोमरी उर्फ छोटी (22), PM, PLGA प्लाटून 1 सदस्य, 8 लाख रुपए इनाम
  5. हरीश उर्फ कोसा (25), PM, PLGA प्लाटून 1 सदस्य, 8 लाख रुपए इनाम
  6. कुड़ाम बुधरी (21), PM, PLGA प्लाटून 1 सदस्य, 8 लाख रुपए इनाम

ऐसे मिली सफलता

दरअसल, बारिश के मौसम में भी माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन मानसून जारी है। पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के परिया और काकुर इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के बाद DRG, STF और BSF के जवानों को मौके के लिए निकाला गया था।

18 जुलाई की दोपहर पुलिस का नक्सलियों से सामना हुआ और उधर से फायरिंग शुरू हो गई। जवानों ने जवाबी कार्रवाई में 6 नक्सलियों को ढेर कर दिया। जिसके बाद 19 जुलाई की शाम को मारे गए नक्सलियों के शव समेत भारी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद कर फोर्स लौट आई।

SP बोले- संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया

नारायणपुर SP रॉबिंसन गुरिया ने बताया कि 17 जुलाई को संयुक्त अभियान लॉन्च किया गया था। इसमें नारायणपुर, कांकेर, बस्तर और कोंडागांव जिलों के DRG, STF और BSF की 129वीं, 133वीं व 135वीं बटालियन शामिल थी। 18 जुलाई 2025 की दोपहर से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।

IG ने कहा- 6 महीने में मारे गए 204 नक्सली

बस्तर IG सुंदरराज पी ने कहा कि पूरे बस्तर संभाग में प्रतिबंधित और अवैध माओवादी संगठन CPI (Maoist) के खिलाफ एक सशक्त अभियान जारी है। साल 2025 के शुरुआती 6 महीनों में ही 204 माओवादी अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए हैं।

बस्तर पुलिस इस अभियान की गति को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। मानसून जैसी विषम परिस्थिति में भी यह सफलता सुरक्षाबलों के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है कि बस्तर में स्थायी शांति, प्रगति और समृद्धि सुनिश्चित की जाएगी।

बंदुक के साथ साथ दैनिक उपयोगी सामान भी मिला है।

बंदुक के साथ साथ दैनिक उपयोगी सामान भी मिला है।

शाह की डेडलाइन, 2026 तक करेंगे नक्सलवाद का खात्मा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगस्त 2024 और दिसंबर 2024 में छत्तीसगढ़ के रायपुर और जगदलपुर आए थे। वे यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग मंचों से नक्सलियों को चेताते हुए कहा था कि हथियार डाल दें। हिंसा करोगे तो हमारे जवान निपटेंगे।

वहीं उन्होंने एक डेडलाइन भी जारी की थी कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। शाह के डेडलाइन जारी करने के बाद से बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काफी तेज हो गए हैं।

लगातार बड़े नक्सली लीडर मारे जा रहे

  • इससे पहले 21 मई को हुई मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए। इसमें 1.5 करोड़ का इनामी बसवाराजू भी था।
  • 21 मई की मुठभेड़ से 7 दिन पहले पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्रेगुट्टा ऑपरेशन की भी जानकारी दी थी। इसमें 31 नक्सलियों को मार गिराया था।
  • छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर में स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ों पर सुरक्षाबलों ने 24 दिनों तक ऑपरेशन चलाया था।

………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

अबूझमाड़ एनकाउंटर में 6 नक्सली मारे गए:सभी के शव बरामद, AK-47-SLR राइफल जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी मिले, सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। शुक्रवार दोपहर दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 6 माओवादियों को ढेर कर दिया है। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मौके से AK-47 और SLR राइफल जैसे हथियार भी बरामद हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link