प्रेम-प्रसंग को लेकर बचपन के दोस्त को मारा चाकू, फिर पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, दो गिरफ्तार

Author name

July 26, 2025


रायपुर के राखी थाना क्षेत्र में डबरी में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। मृतक के बचपन के दोस्तों ने ही प्रेम-प्रसंग में विवाद को लेकर उसकी हत्या कर दी थी और शव को बोरे में भरकर पानी में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

By Roman Tiwari

Publish Date: Sat, 26 Jul 2025 09:00:54 AM (IST)

Updated Date: Sat, 26 Jul 2025 09:08:55 AM (IST)

प्रेम-प्रसंग को लेकर बचपन के दोस्त को मारा चाकू, फिर पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, दो गिरफ्तार
बचपन के दोस्त को मारा चाकू

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: थाना राखी क्षेत्रांतर्गत ग्राम बेंद्री स्थित गिट्टी खदान में मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मृतक दिनेश मानिकपुरी के ही दो बचपन के दोस्त साहेब दास मानिकपुरी और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या की थी। हत्या के बाद शव को बोरी में भरकर पानी से भरे गड्ढे (डबरी) में फेंक दिया था।

घटना 24 जुलाई की है जब राखी थाना क्षेत्र के ग्राम बेंद्री स्थित गिट्टी खदान के पास पानी से भरी डबरी में बोरी में दिनेश मानिकपुरी उर्फ माडल (20 वर्ष) सड़ी-गली हालत में लाश मिली। शव की हालत बेहद खराब थी और धारदार हथियार से हमले के चलते उसके शरीर के अंग बाहर आ चुके थे। सिर और चेहरे पर पत्थर से हमला कर पहचान छिपाने की कोशिश की गई थी।

पुलिस ने जानकारी जुटाई तो मंदिर हसौद थाने में 23 जुलाई को दिनेश के स्वजन ने गुम इंसान की शिकायत दर्ज करवाई थी। दिनेश मानिकपुरी 20 जुलाई से गायब था। और उसी दिन उसकी हत्या की गई थी।

ऐसे खुला मामला

पुलिस और साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने मृतक के स्वजन और गांववालों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि दिनेश मानिकपुरी को आखिरी बार गांव के ही साहेब दास मानिकपुरी और सोहन उर्फ पिंटू के साथ एक्टिवा पर देखा गया था। 20 जुलाई को घटना वाले दिन तीनों गिट्टी खदान के पास बैठकर शराब पी रहे थे।

इस दौरान गांव की एक युवती से प्रेम संबंध को लेकर आपस में विवाद हो गया। इसी विवाद के दौरान दोनों आरोपितों ने पास रखे चाकू से दिनेश के गले और पेट पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। बाद में पत्थर से चेहरा कुचलकर शव को बोरी में भरकर पानी से भरी डबरी में फेंक दिया गया।



Source link