CG Weather Update: प्रदेश भर में बारिश की स्थिति सामान्य, राजधानी का मौसम रहेगा सुहाना

Author name

July 31, 2025


Chhattisgarh weather: पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद प्रदेश में एक बार फिर मानसून की सामान्य हो गई है। गुरुवार को राज्य में मानसून का प्रभाव और विस्तार हलका रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं राजधानी रायपुर की स्थिति भी सामान्य बनी रहेगी।

By Roman Tiwari

Publish Date: Thu, 31 Jul 2025 08:10:35 AM (IST)

Updated Date: Thu, 31 Jul 2025 08:12:05 AM (IST)

CG Weather Update: प्रदेश भर में बारिश की स्थिति सामान्य, राजधानी का मौसम रहेगा सुहाना
प्रदेश में मानसून की स्थिति सामान्य

HighLights

  1. प्रदेश में गुरुवार को मानसून की स्थिति सामान्य
  2. एक-दो स्थानों पर हो सकती है हल्की बारिश
  3. रायपुर में 32 डिग्री तक जा सकता है तापमान

नईदुनिया प्रतिनिधि रायपुर: प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर करवट बदली है। जिसका असर राज्य के सभी जिलों में दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों की भारी बारिश के बाद एक बार फिर मानसून का प्रभाव हलका हो गया है, ऐसे में आमजन ने राहत की सांस ली है। गुरुवार 31 जुलाई को प्रदेश भर में बारिश की तीव्रता और वितरण में कमी आने की संभावना जतायी जा रही है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अुनसार, गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। केवल रायपुर और बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

राजधानी का मौसम

मौसम विभाग की माने तो गुरुवार को राजधानी रायपुर का मौसम सुहाना रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री से. और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ऐसे में रायपुर में गुरुवार को मौसम का मिजाज खुशनुमा रहने की संभावना है।

30 जुलाई का हाल

प्रदेश में 30 जुलाई बुधवार को अधिकांश इलाकों में मध्यम बारिश हुई है। केवल बस्तर और रायपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश का सर्वाधिक तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि दुर्ग शहर का था। वहीं सर्वाधिक बारिश भानुप्रतापपुर में 90 मिमी हुई है। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश इलाकों में औसत 30 से 40 मिली तक बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें: 30 सालों में सिर्फ 51 रुपये बढ़ा मानदेय… धरने पर बैठे एक हजार से ज्यादा रसोइये

यह सिस्टम है सक्रिय

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेश में फिलहाल दो सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय हैं। मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर राजस्थान से सीधी, रांची, दीघा होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। एक अन्य द्रोणिका उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तक समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊपर बनी हुई है।



Source link