Indian railways की ओर से रायपुर-जबलपुर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 3 अगस्त से संचालित की जाएगी। इस संबंध में भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखा है।
By Satish Pandey
Publish Date: Sat, 02 Aug 2025 09:45:14 AM (IST)
Updated Date: Sat, 02 Aug 2025 09:45:38 AM (IST)

HighLights
- राज्य में 44,657 करोड़ रुपये की लागत से बन रही नई परियोजनाएं
- 2025 के बजट में छत्तीसगढ़ को 6,925 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए
- प्रदेश के 32 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त किया जा रहा
छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश के बीच आवागमन होगा आसान
रीवा-पुणे के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन
भारतीय रेलवे की ओर से मध्य प्रदेश के रींवा और महाराष्ट्र के पुणे के मध्य एक नए एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। इस नए ट्रेन का संचालन 3 अगस्त से किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।