35 परिवारों की हिंदू धर्म में हुई वापसी, जूदेवजोबा आश्रम में 3100 पार्थिव शिवलिंग की पूजा के बाद हुआ कार्यक्रम

Author name

August 5, 2025


घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने धर्म सेना सक्ती के पदाधिकारियों को इस आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में सर्वप्रथम 3100 पार्थिव शिवलिंग की विधिवत पूजा अर्चना की और अतिथियों ने संबोधित किया।

By komal Shukla

Publish Date: Tue, 05 Aug 2025 10:18:43 AM (IST)

Updated Date: Tue, 05 Aug 2025 10:22:36 AM (IST)

35 परिवारों की हिंदू धर्म में हुई वापसी, जूदेवजोबा आश्रम में 3100 पार्थिव शिवलिंग की पूजा के बाद हुआ कार्यक्रम
पैर धोकर घर वापसी कराते प्रबल प्रताप सिंह

HighLights

  1. जूदेवजोबा आश्रम में 3100 पार्थिव शिवलिंग की गई पूजा।
  2. घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कराया कार्यक्रम।
  3. कार्यक्रम में आए अतिथियों ने संबोधित किया।

नईदुनिया न्यूज, सक्ती : पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार को धर्म सेना जिला सक्ती की ओर से वृहद कार्यक्रम का आयोजन जोबा आश्रम में किया गया। कार्यक्रम में घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव शामिल हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम 3100 पार्थिव शिवलिंग की विधिवत पूजा अर्चना की गई। पूजा के पश्चात प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, साध्वी प्रज्ञा भारती, ऊं महराज जोबा आश्रम, प्रांत प्रचारक विश्व हिन्दू परिषद आचार्य राकेश सहित अन्य उपस्थित अतिथियों के समक्ष 35 परिवारों की फार्म भरवाकर और उनके पैर धोकर विधिवत घर वापसी कराई गई।

मैं आप सभी के साथ खड़ा हूं- प्रबल प्रताप सिंह

घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने धर्म सेना सक्ती के पदाधिकारियों को इस आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे बीच से जो भी भाई या बहन भटक गये हैं और वह घर वापसी करना चाहते हैं तो आप सभी इसी प्रकार सहयोग से उन्हें पुनः घर वापसी कराएं। आप सभी जब भी इस पुनीत कार्य में मुझे याद करेंगे मैं आप सभी के साथ खड़ा मिलूंगा।



Source link