Vegetable prices increased in Ramanujganj-Balrampur | रामानुजगंज-बलरामपुर में सब्जी के दाम बढ़े: स्कॉपियो से सब्जी बेचने आ रहे किसान, टमाटर 60 और भिंडी 40 रुपए किलो – Balrampur (Ramanujganj) News

Author name

August 6, 2025



रामानुजगंज-बलरामपुर में सब्जियों के दाम में उछाल

रामानुजगंज और बलरामपुर क्षेत्र में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। कीमतों में वृद्धि के कारण अब किसान स्कॉपियो वाहनों से थोक सब्जी बाजार में अपना उत्पाद बेचने आ रहे हैं। रामानुजगंज के थोक सब्जी बाजार में सुबह से ही किसानों का आना शुरू हो जाता है।

.

वर्तमान में करेला 60 रुपए किलो, लौकी 30 रुपए किलो, भिंडी 40 रुपए किलो, बैगन 40 रुपए किलो और टमाटर 60 रुपए किलो बिक रहा है। इन ऊंचे दामों से किसानों को अपने उत्पादन का पर्याप्त मूल्य मिल रहा है।

सब्जी उत्पादक किसानों की संख्या तेजी से बढ़ी

रामानुजगंज के आसपास के विजयनगर, भाला, तातापानी, जामवंतपुर, मितगई, देवीगंज, देवगई, भवरमाल, नगरा, कनकेपुर, महावीरगंज सहित दर्जनों गांवों में बीते कुछ वर्षों में सब्जी उत्पादक किसानों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है।

किसानों का रुझान सब्जी उत्पादन की ओर इसलिए बढ़ा है, क्योंकि उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए स्थानीय मंडी आसानी से मिल जाती है। साथ ही झारखंड, बिहार एवं उत्तर प्रदेश के खरीदार भी सीधे किसानों के खेतों तक पहुंचकर सब्जियां खरीद रहे हैं।

सब्जी उत्पादन हुआ मुनाफे का सौदा

जो वाहन पहले किराए पर चलती थी, वे अब सब्जियां ढोने का काम कर रही हैं। रामानुजगंज में सुबह से लेकर 10 बजे तक किसानों का सब्जी लेकर आने का सिलसिला चलता रहता है। सब्जी उत्पादन अब किसानों के लिए मुनाफे का सौदा बन गया है।



Source link