शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अनवर ढेबर के बेटे की दबंगई, गाली-गलौज कर जबरन मिला पिता से, FIR दर्ज

Author name

August 8, 2025


छत्तीसगढ़ शराब घोटोला मामले में जेल में बंद आरोपी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर के खिलाफ रायपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी ने एफआईआर दर्ज करवाया है। शोएब ढेबर बिना अनुमति अपने पिता से मिलने के लिए जेल परिसर में घुस गया। साथ ही उसने जेल प्रहरियों से गाली-गलौच भी की।

By Deepak Shukla

Publish Date: Fri, 08 Aug 2025 01:08:14 PM (IST)

Updated Date: Fri, 08 Aug 2025 01:08:52 PM (IST)

शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अनवर ढेबर के बेटे की दबंगई, गाली-गलौज कर जबरन मिला पिता से, FIR दर्ज
अनवर ढेबर के बेटे के खिलाफ एफआईआर

HighLights

  1. अनवर ढेबर के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  2. पिता से जेल के भीतर जबरन मिलने की कोशिश
  3. जेल प्रहरियों के साथ गाली-गलौज, नियम तोड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: केंद्रीय जेल रायपुर में शराब घोटाले में बंद विचाराधीन बंदी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर के खिलाफ गंज थाना पुलिस ने धारा 221, 296 और 329 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामला 4 अगस्त का है, जिसकी रिपोर्ट 7 अगस्त को दर्ज की गई। शोएब पर आरो है कि उसने नियमों को तोड़ते हुए अपने पिता से मिलने के लिए जेल में प्रवेश किया और इस दौरान जेल प्रहरी के साथ गाली-गलौज की।

naidunia_image

जेल प्रहरी आनंद किस्पोट्टा की शिकायत के अनुसार, अधिवक्ता मुलाकात के समय शोएब ढेबर ने मुलाकात कक्ष में तैनात प्रहरी मोहन लाल वर्मा को धौंस दिखाते और गाली-गलौज करते हुए अवैधानिक रूप से कक्ष में प्रवेश किया। शोएब अपने पिता से जबरन मिलने की कोशिश कर रहा था, जबकि जेल नियमों के तहत अधिवक्ता मुलाकात के दौरान केवल वकीलों को ही कैदियों से मिलने की अनुमति होती है।

naidunia_image

जेल अधीक्षक ने इस घटना की लिखित शिकायत गंज थाना को भेजी, जिसके आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शोएब ढेबर का यह कृत्य शासकीय कार्य में बाधा डालने और अवैध प्रवेश की श्रेणी में आता है। वहीं एफआईआर के बाद से आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: युवतियों से Snapchat के जरिए ठगी करने वाले नाइजिरियन और दक्षिणी अफ्रीकी 3 ठग दिल्ली से गिरफ्तार

बता दें कि जेल परिसर में जबरन घुसने को लेकर रायपुर केंद्रीय जेल की ओर से भी शोएब ढेबर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जेल प्रशासन ने गुरुवार को आदेश जारी कर तीन महीने तक किसी भी कैदी से मिलने पर रोक लगा दिया है। वहीं इसके बाद जेल प्रहरियों की ओर से आरोपी के खिलाफ गंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।



Source link