Bilaspur Crime: आपसी विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, बाल-बाल बचा दोस्त, आरोपी फरार

Author name

August 9, 2025


बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुकवार रात को एक अज्ञात आरोपी ने एक युवक की हत्या कर दी है। मृतक और उसका दोस्त बाइक पर जा रहे थे, इस दौरान किसी आरोपी अचानक सामने आ गया, दोनों में किसी बात को लेकर पहले से विवाद था, झड़प के बीच आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

By Roman Tiwari

Publish Date: Sat, 09 Aug 2025 09:57:36 AM (IST)

Updated Date: Sat, 09 Aug 2025 10:08:37 AM (IST)

Bilaspur Crime: आपसी विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, बाल-बाल बचा दोस्त, आरोपी फरार
युवक की चाकू गोदकर हत्या

HighLights

  1. अज्ञात आरोपी ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी
  2. अचानक बाइक सवार दो युवकों के सामने आया हत्यारा
  3. पुलिस को आपसी विवाद में हत्या की आशंका, आरोपी फरार

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: शहर में शुक्रवार रात हुई चाकूबाजी की वारदात ने लोगों को दहला दिया। शुक्रवार रात कोतवाली थाना क्षेत्र के श्याम टाकीज के पास पशु चिकित्सालय के सामने बाइक सवार दो युवकों पर आरोपी ने अचानक हमला कर दिया गया। हमले में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी बाल-बाल बच गया। मृतक की पहचान संजय नगर निवासी दीपक उर्फ छोटू के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा है। इधर पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है।

naidunia_image

कोतवाली थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे दीपक अपने साथी के साथ बाइक से गुजर रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए खड़े आरोपी ने रास्ता रोक लिया। कहा-सुनी होते ही आरोपी ने दीपक के साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने जेब से चाकू निकाल लिया और दीपक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल दीपक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

naidunia_image

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास पूछताछ कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: CG News: गोवंशों की सुरक्षा के लिए बनाए जाएंगे ‘गौधाम’, गोसेवकों को दिया जाएगा मानदेय

पहले भी हो चुका था विवाद

स्वजन ने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले मोहल्ले में दीपक के साथ मारपीट की घटना हुई थी। परिजनों को शक है कि युवक की हत्या आपसी विवाद को लेकर ही हुई है। वहीं मृतक के स्वजन ने बताया कि इस मामले की शिकायत भी पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्वजन ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण हत्या की घटना हुई है।



Source link