There is another uproar in Raipur over the allegation of religious conversion | रायपुर में धर्मांतरण का आरोप लगाकर फिर बवाल: कुकुरबेडा में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का हल्ला, हिंदू संगठन ने घेरा मकान; तीन थानों की फोर्स मौके पर तैनात – Raipur News

Author name

August 10, 2025


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्मांतरण-मतांतण विवाद पर बवाल लगातार हो रहा है। रविवार 10 अगस्त की सुबह रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकुर बेड़ा, वीर सावरकर प्रखंड में धर्मांतरण को लेकर विवाद बढ़ गया है।

.

कुकुरबेडा में मसीही समाज और हिंदू संगठन के सदस्य को शांत कराती हुई पुलिस।

कुकुरबेडा में मसीही समाज और हिंदू संगठन के सदस्य को शांत कराती हुई पुलिस।

मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने मसीही समाज के लोगों पर हिंदू भाई-बहनों को प्रलोभन देकर धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही, उनके ईष्ट देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।

तीन थानों की पुलिस मौके पर

मसीही समाज के सदस्यों और हिंदू संगठन के बीच हो रहे विवाद की जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिली, तो मौके पर रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने तीन थानों की फोर्स को रवाना किया है। मौके पर खुद सीएसपी-एससपी रैंक के अधिकारी पहुंच रहे है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में अमन-चैन बहाल रहे।



Source link